प्रथम पूज्य श्री गणेश भक्तों के कष्टों को खत्म करके उनके जीवन में खुशियां लाते हैं। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इस गणेश चतुर्थी आप भी अपनी परेशानियां दूर कर सकते हैं। 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, यानी गणेश जी का जन्मदिन। मौका बहुत खास है। घर-घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडालों में भगवान गणेश की स्तुति होगी। इस खास मौके पर कुछ आसान उपाय करके आप भी गणेश जी को खुश कर सकते हैं। कहते हैं जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाती है, उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। अगर आपकी अच्छी नौकरी है, सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है, बावजूद इसके आपके हाथों में पैसा नहीं रुकता और तंगी बनी रहती है तो इस गणपति उत्सव में अमंगल और विघ्नहर्ता की आराधना कर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको करने होंगे ये आसान उपाय।
Ganesh Chaturthi 2021: मिलती है अच्छी सैलरी, लेकिन नहीं बचता हाथ में पैसा, तो ये उपाय दूर करेंगे परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश को प्रसन्न करने के उपाय
गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। उनकी पूजा करते समय एक खास मंत्र का उच्चारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं।मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें।
पैसों की दिक्कत से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए गणपति जी को शमी के कुछ पत्ते हर रोज चढ़ाए। आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए श्री गणेश को दूर्वा, तिल के लड्डू, गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग भी लगाएं। ध्यान रखें कि दूर्वा को गणेश जी के मस्तक पर रखें न कि उनके चरणों में।
नौकरी में प्रमोशन के लिए मंत्र
सुख समृद्धि के दाता भगवान गजानन से अगर आप सुख की कामना करना चाहते हैं तो इसके लिए एक खास मंत्र का रोजाना जाप करें। मंत्र है 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलने के साथ गणपति प्रतिमा पर सूखे चावल चढ़ाएं। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो ' श्री गणाधिपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
हो सके तो प्रतिदिन गणेश मंदिर में शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से भी आपकी हर समस्या का अंत होता है। इसके अलावा बप्पा को मोदक का भोग लगाएं। कहा जाता है कि जो बप्पा को मोदक का भोग लगाता है, उसका कभी अमंगल नहीं होता।