फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: नहीं बचता आपके पास पैसा, तो इस गणेश चतुर्थी ये उपाय करेंगे धनवर्षा, दूर होंगी दिक्कतें

Thu, 09 Sep 2021 06:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja 5 Ways To Impress Lord Ganesha fulfill Your Wish
भगवान गणेश की पूजा - फोटो : Istock

इस गणेश चतुर्थी अगर आप भी घर पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने वाले हैं और उनकी स्तुति कर बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। 10 सितंबर से अगले 10 दिनों तक भगवान गणेश की भक्ति से पंडाल सराबोर रहेंगे। मंदिरों में उत्सव जैसी रौनक देखने को मिलेगी। घरों में भी गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना होगी। गणपति को खुश करने के लिए भक्त पूजा और तरह तरह के उपाय करेंगे। वैसे तो गणपति जी को खुश करना कठिन काम नहीं, क्योंकि गणपति हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं। इतना ही नहीं भगवान गणेश अपने भक्तों की खुशी का भी ख्याल रखते हैं और उनके कष्टों को दूर कर सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। लेकिन गणेश जी की पूजा करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखकर न केवल आप बप्पा का दिल जीत सकते हैं, बल्कि अपनी मनोकामनाओं को भी पूरा कर सकते हैं। वैसे भी बप्पा जिस घर में वास करते हैं, वहां असुख-अमंगल हो ही नहीं सकता। अगर आप पैसा, नौकरी और सुखी जीवन की इच्छा रखते हैं, तो ये आसान उपाय करें।

Ganesh Chaturthi 2021 Puja 5 Ways To Impress Lord Ganesha fulfill Your Wish
भगवान गणेश की पूजा - फोटो : Istock

गणपति का पसंदीदा फूल 

गणेश जी को पीले रंग का गेंदे का फूल अति प्रिय है। आप मंदिर की साज सज्जा में किसी भी तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन गणेश जी को पीले गेंदे के फूल पूजा के समय जरूर अर्पित करें। 

Ganesh Chaturthi 2021 Puja 5 Ways To Impress Lord Ganesha fulfill Your Wish
भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock
गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। उनकी पूजा करते समय एक खास मंत्र का उच्चारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं।मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja 5 Ways To Impress Lord Ganesha fulfill Your Wish
भगवान गणेश की पूजा - फोटो : Istock
गणेश जी की पूजा हो और प्रसाद में मोदक न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दरअसल, भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। गणपति जी को भले ही छप्पन व्यंजन का भोग लगा दिया जाए लेकिन बिना मोदक के वह प्रसन्न नहीं होते हैं। गणेश जी की पूजा में मोदक का भोग जरूर अर्पित करें। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja 5 Ways To Impress Lord Ganesha fulfill Your Wish
भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock
गणेश जी के इन मंत्रो का करें जाप 

-सुख की कामना के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें- 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलने के साथ गणपति प्रतिमा पर सूखे चावल चढ़ाएं। 
-नौकरी में प्रमोशन के लिए मंत्र ' श्री गणाधिपतये नमः' का जाप करें। 
-पैसों और आर्थिक समस्याओं के लिए मंत्र- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं। मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed