फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thyroid Symptoms: तेजी से झड़ने लगे हैं बाल? कहीं आपको थायरॉइड की समस्या तो नहीं?

Tue, 06 May 2025 04:17 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 06 May 2025 04:17 PM IST
सार

देखा जाए तो बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन अधिक मात्रा बालों का झड़ना थायरॉइड का संकेत हो सकता है। अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
Excessive Rapid Hair Loss Could Be a Thyroid Issue Check Symptoms Details in Hindi
बालों का झड़ना - फोटो : Freepik.com

Thyroid Symptoms Know in Hindi: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है, लेकिन जब बाल तेजी से और असामान्य रूप से झड़ने लगें, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कई बार यह सिर्फ मौसम, तनाव या गलत शैंपू का परिणाम नहीं होता, बल्कि थायराइड जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में लगभग 4.2 करोड़ लोग थायराइड से पीड़ित हैं, और विशेषज्ञों के मुताबिक थायरॉइड की समस्या बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। आइए, जानते हैं कि थायरॉइड और बालों के झड़ने का क्या संबंध है और इससे कैसे बचा जा सकता है?



थायरॉइड से बाल झड़ने का क्या है कनेक्शन?
थायरॉइड ग्रंथि, जो गले में तितली के आकार की होती है, शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और हार्मोन बैलेंस को कंट्रोल करती है। जब यह ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, तो हाइपोथायरायडिज्म (कम सक्रिय) या हाइपरथायरायडिज्म (अधिक सक्रिय) की स्थिति पैदा होती है। दोनों ही स्थितियों में बालों का तेजी से झड़ना एक सामान्य लक्षण है। हाइपोथायरायडिज्म में बाल रूखे, पतले और कमजोर हो जाते हैं, जबकि हाइपरथायरायडिज्म में मेटाबॉलिज्म की अधिकता के कारण बालों के रोम कमजोर पड़ते हैं।

Excessive Rapid Hair Loss Could Be a Thyroid Issue Check Symptoms Details in Hindi
थाइरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

विशेषज्ञ के मुताबिक, 'थायरॉइड हार्मोन का असंतुलन बालों के विकास चक्र को बाधित करता है, जिससे बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं। अगर रोजाना 100 से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो ये थाइराइड का लक्षण हो सकता है और ऐसी स्थिति में जरूर टेस्ट करवाना चाहिए।'


ये भी पढ़ें-  सेहत की बात: क्या होते हैं प्रोबायोटिक्स, जिसे अच्छे पाचन के लिए माना जाता है सबसे जरूरी? आप भी जानिए
Excessive Rapid Hair Loss Could Be a Thyroid Issue Check Symptoms Details in Hindi
थायरॉइड के लक्षण - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड के अन्य लक्षण
बालों के झड़ने के अलावा, थायरॉइड के कुछ अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है। हाइपोथायरायडिज्म में थकान, वजन बढ़ना, रूखी त्वचा, ठंड सहन न करना और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, हाइपरथायरायडिज्म में वजन घटना, चिड़चिड़ापन, तेज हृदय गति, ज्यादा पसीना और नींद की कमी जैसे लक्षण दिखते हैं। खासकर महिलाओं में गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान थायरॉइड की समस्या अधिक देखी जाती है।


ये भी पढ़ें-  Arthritis: बुजुर्ग ही नहीं अब बच्चों में भी बढ़ रहे हैं गठिया के मामले, क्या है इसकी वजह? डॉक्टर्स ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन
Excessive Rapid Hair Loss Could Be a Thyroid Issue Check Symptoms Details in Hindi
थाइरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या हैं कारण?
थायरॉइड के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिकता, तनाव, गलत खानपान, आयोडीन की कमी, या सोया उत्पादों का अधिक सेवन। गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव भी थायरॉइड को ट्रिगर कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
Excessive Rapid Hair Loss Could Be a Thyroid Issue Check Symptoms Details in Hindi
थायराइड - फोटो : Freepik.com

बचाव और उपाय  
अगर बाल झड़ने के साथ थायरॉइड के अन्य लक्षण भी दिख रहे हैं तो, ऐसी स्थिति में TSH, T3 और T4 टेस्ट करवाएं। आयोडीन, सेलेनियम और जिंक से भरपूर फूड प्रोडक्ट जैसे मछली, अंडे, दही और हरी सब्जियां खाएं। सोया, गोभी और प्रोसेस्ड फूड से बचें। थायरॉइड पॉजिटिव होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed