फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day 2025: अस्थमा रोगी इन बातों का रखें विषेश ध्यान, वरना छोटी सी लापरवाही से बिगड़ सकती है तबीयत

Tue, 06 May 2025 01:39 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 06 May 2025 01:39 PM IST
सार

हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। यह दिन अस्थमा के प्रति जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है। अब आइए इस लेख में जानते हैं कि अस्थमा रोगियों को किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
 

विज्ञापन
World Asthma Day 2025 Asthma patients should pay special attention to these things know in hindi
अस्थमा दिवस - फोटो : Freepik

World Asthma Day 2025: अस्थमा एक गंभीर श्वसन रोग है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है। अस्थमा रोगियों के वायुमार्ग अत्यधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए कई बार छोटी सी लापरवाही की वजह से भी वायु मार्ग में सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में सांस लेते समय खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। श्वसन रोग विशेषज्ञों के मुताबिक अस्थमा से पीड़ित लोगों को इसके ट्रिगर से बचने के लिए लगातार सावधानी बरतनी चाहिए। 



अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि भीषण गर्मी या अधिक ठंड के मौसम में अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असल में अस्थमा के मरीजों का वायुमार्ग में सूजन होने की वजह से वायु मार्ग पतली हो जाती है, ऐसे में प्रतिकूल परिस्थितियों में लक्षण ट्रिगर हो जाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि अस्थमा रोगियों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

World Asthma Day 2025 Asthma patients should pay special attention to these things know in hindi
डिहाइड्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com

डिहाइड्रेशन से बचाव है जरूरी
गर्मियों में डिहाइड्रेशन अस्थमा रोगियों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वायुमार्ग नम रहता है जिससे अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसलिए अस्थमा रोगियों को दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में तरबूज, खीरा और नारियल पानी जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- World Asthma Day 2025: अस्थमा के मरीजों को इन चीजों से करना चाहिए परहेज, जानें क्या खाना हो सकता है फायदेमंद
 
World Asthma Day 2025 Asthma patients should pay special attention to these things know in hindi
अस्थमा दिवस - फोटो : Freepik

धूल और प्रदूषण से रहें सावधान
अस्थमा रोगियों को घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगर बाहर प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो मास्क पहनना एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प है। गर्मी के मौसम में तेज व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही, ज्यादा देर तक बाहर रहने से भी परहेज करें। 


ये भी पढ़ें- World Asthma Day 2025: आज मनाया जा रहा है विश्व अस्थमा दिवस, जानिए इतिहास, थीम और महत्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Asthma Day 2025 Asthma patients should pay special attention to these things know in hindi
अस्थमा की समस्या - फोटो : Freepik

दोपहर के समय, जब गर्मी अपने चरम पर होती है, घर से बाहर निकलने से बचें। अगर संभव हो, तो ठंडी और साफ जगहों पर रहने की कोशिश करें। ये छोटे-छोटे कदम अस्थमा के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें - World Asthma Day 2025: अस्थमा रोगियों के लिए अच्छी खबर, ये दो तरीके सांस की दिक्कतें कर सकते हैं दूर
विज्ञापन
World Asthma Day 2025 Asthma patients should pay special attention to these things know in hindi
अस्थमा दिवस - फोटो : Freepik
एलर्जी वाले कारकों से बचें
अस्थमा के मरीजों को एलर्जी पैदा करने वाली चीजों से बहुत परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए धूल, मिट्टी से दूर रहने की कोशिश करें। कुछ लोगों को जानवरों के बालों से भी एलर्जी होती है, इसलिए ऐसी चीजों से भी बचना जरूरी है। घर को साफ रखें और धूल जमा न होने दें। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो, तो डॉक्टर द्वारा दी गई इनहेलर का तुरंत इस्तेमाल करें। अगर इनहेलर से भी आराम न मिले, तो बिना देर किए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। ये छोटे-छोटे कदम आपकी परेशानी को कम करने में मदद करेंगे।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed