फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Oral Health Day 2021: जानिए विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, विषय और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Fri, 19 Mar 2021 07:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 19 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
World Oral Health Day 2021: history theme and importance of world oral health day in hindi
मौखिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो जाएं - फोटो : Social Media

जिस तरह पेट, ह्रदय, आंख, कान, नाक संबंधी बीमारियों के प्रति लोग जागरूकता रखते हैं, अब समय है कि लोग मौखिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो जाएं। आज भी कई सारे लोग ऐसे हैं जो अपने मुंह की सफाई नहीं करते हैं, चिकित्सक के पास नहीं जाते हैं और दिन-ब-दिन अपने मौखिक स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं। मुंह से आने वाली दुर्गंध के प्रति भी लोग जागरूक नहीं हैं। मौखिक सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, विषय और अन्य जानकारी।  

 

 

World Oral Health Day 2021: history theme and importance of world oral health day in hindi
20 मार्च 2013 को एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने की थी - फोटो : social media

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत 20 मार्च 2013 को एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने की थी। तब से लेकर आजतक हर साल यह दिन मनाया जाता है। इसके बाद अगले ही साल से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेंटल स्टूडेंट्स के सहयोग से एफडीआई एक वार्षिक विश्वव्यापी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जा रही है। कोरोना के कारण इस तरह की प्रतियोगिता ऑनलाइन ही हो रही हैं। 

 

World Oral Health Day 2021: history theme and importance of world oral health day in hindi
बी प्राइड ऑफ योर माउथ - फोटो : amar ujala

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का विषय
वर्ष 2021 के लिए विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का विषय ‘ बी प्राइड ऑफ योर माउथ है।’ अर्थात आपको अपने मुंह पर गर्व होना चाहिए जिसका आशय यह है कि आपको अपने मौखिक स्वास्थ्य को हर परिस्थिति में बेहतर रखना है क्योंकि मौखिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं इसलिए समय-समय पर चिकित्सक के पास चेकअप के लिए जाना बहुत जरूरी है। वर्ष 2020 के लिए विषय ‘मौखिक स्वास्थ्य के लिए एक हो जाएं’ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Oral Health Day 2021: history theme and importance of world oral health day in hindi
इसका संबंध अन्य बीमारियों से भी होता है - फोटो : pixa

इस तरह मनाया जाता है-
इस दिन विभिन्न सेमिनार का आयोजन होता है जिसमें विशेषज्ञ बताते हैं कि किस प्रकार मौखिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और कैसे इसका संबंध अन्य बीमारियों से भी होता है। जगह- जगह डेंटल चेकअप आदि का आयोजन भी होता है। शहरी और ग्रामिण दोनों ही इलाकों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। फिलहाल मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी अधिकतर परिचर्चाएं पिछले वर्ष की तरह इस साल भी ऑनलाइन ही होंगी। 

विज्ञापन
World Oral Health Day 2021: history theme and importance of world oral health day in hindi
दांतों के इनेमल खोखले होने लगते हैं - फोटो : social media

हो सकती है बड़ी बीमारियां
मौखिक स्वास्थ्य यदि ठीक नहीं है तो इससे कई सारी बीमारियां हो सकती है। दांतों में सड़न, कीड़े लगना जैसी समस्या मुंह में मौजूद एसिड के कारण होती है। इस वजह से दांतों के इनेमल खोखले होने लगते हैं और यही कारण है कि कैविटी का निर्माण होता है। इसके अलावा मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों को खराब करने लगते हैं। समय पर ध्यान न देने पर मुंह का कैंसर भी हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed