फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day: लो-कार्ब डाइट से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

Mon, 14 Nov 2022 12:12 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
world diabetes day 2022, Low Carb Diet to Control Blood Sugar, know what to eat and what to avoid
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock

मधुमेह एक गंभीर और क्रोनिक बीमारी है जो वैश्विक स्तर पर चिंता का कारण बनी हुई है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की यह समस्या शरीर के कई अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, इसकी जटिलताओं से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनचर्या और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। इसमें विशेषज्ञों ने लो-कार्ब डाइट का पालन करने को डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी पाया है। मधुमेह वाले लोगों में इंसुलिन की कमी या इसके प्रभावों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, ऐसे में कार्ब्स वाली चीजों का सेवन करना रक्त शर्करा में बढ़ोतरी का कारण बन सकता है।



शरीर को ऊर्जा के लिए कार्ब्स की आवश्यकता होती है, शोध से पता चला है कि मधुमेह वाले लोग लो कार्ब वाले आहार का सेवन करके रक्त शर्करा के प्रबंधन और दीर्घकालिक सुधार में लाभ पा सकते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 दोनों प्रकार के डायबिटीज में इस प्रकार के आहार के सेवन की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कारगर पाया है।

आइए जानते हैं कि लो कार्ब डाइट से क्या लाभ हो सकते हैं और इस डाइट प्लान में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

world diabetes day 2022, Low Carb Diet to Control Blood Sugar, know what to eat and what to avoid
लो कार्ब डाइट के सेवन के लाभ - फोटो : istock

डायबिटीज और लो-कार्ब डाइट

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि टाइप-1 डायबिटीज के शिकार जिन लोगों ने प्रतिदिन 30 ग्राम की मात्रा में लो कार्ब्स वाले आहार का सेवन किया उनमें ब्लड शुगर के स्तर को काफी कंट्रोल में देखा गया। इसी तरह टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने 6 महीने तक लो कार्ब वाले आहार के सेवन किया, उनमें अगले 3 साल तक ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या कम देखी गई । हालांकि अपने लिए कार्ब्स की सही मात्रा के निर्धारण के लिए आहार विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें।

world diabetes day 2022, Low Carb Diet to Control Blood Sugar, know what to eat and what to avoid
स्वस्थ आहार से मधुमेह रहता है कंट्रोल - फोटो : iStock

लो कार्ब डाइट के फायदे

लो कार्ब डाइट में कार्ब्स, वसा और प्रोटीन के स्वस्थ स्रोतों पर जोर दिया जाता है, इस तरह के आहार का सेवन करन वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों का जोखिम कम पाया गया है। डॉक्टर्स कहते हैं, वास्तव में कोई भी आहार जो आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करता है, वह रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किनसे बचाव की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world diabetes day 2022, Low Carb Diet to Control Blood Sugar, know what to eat and what to avoid
स्वस्थ आहार के सेवन के लाभ - फोटो : iStock

लो कार्ब्स वाले आहार में क्या खाएं?

लो कार्ब्स और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। डायबिटीज और हृदय रोगों से बचाव के लिए लो कार्ब्स डाइट में इन चीजों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

  • सब्जियां-मौसमी फल
  • प्रोटीन वाली चीजें जैसे अंडे, मछली, नट्स और टोफू।
  • गुड फैट वाली चीजें जैसे ऑलिव ऑयल और एवोकाडो।
  • लो कार्ब वाले आहार का पालन करने वाले लोगों को उन फलों का सेवन सीमित करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। 
विज्ञापन
world diabetes day 2022, Low Carb Diet to Control Blood Sugar, know what to eat and what to avoid
डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? - फोटो : iStock
लो कार्ब्स डाइट के दौरान इन चीजों से करें परहेज

कुछ खाद्य पदार्थों को कार्बोहाइड्रेट में उच्च मात्रा वाला माना जाता है, ये रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
  • स्टार्च वाली सब्जियां, जैसे आलू, शकरकंद
  • फैट वाले दूध।
  • सोडा, मीठी चाय, कैंडी, आइसक्रीम, आदि।
  • व्हाइट ब्रेड और पास्ता, बर्गर-पिज्जा आदि।


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed