फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Blood Donor Day2023: रक्तदान के कई लाभ पर ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए डोनेशन, जानिए ये बेहद जरूरी बातें

Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
world blood donor day 2023 know who should not donate blood and why, tips in hindi
विश्व रक्तदाता दिवस 2023 - फोटो : iStock

रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि यह किसी की जिंदगी बचा सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि ब्लड डोनेशन न सिर्फ किसी रोगी की जान बचा सकता है, साथ ही अगर आप रक्तदान करते हैं तो यह आपके लिए भी काफी लाभकारी है। एक अध्ययन में पाया गया है कि नियमित रक्तदान करने वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।



वैश्विक स्तर पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करना है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है, यदि आपका स्वास्थ्य ठीक है तो आप रक्तदान कर सकते हैं। हालांकि इसकी भी कुछ क्राइटेरिया हैं। कुछ स्थितियों में डॉक्टर रक्तदान न करने की सलाह देते हैं, इससे डोनर और रिसीवर दोनों को समस्याएं हो सकती हैं। 

world blood donor day 2023 know who should not donate blood and why, tips in hindi
ब्लड डोनेशन की गाइडलाइंस - फोटो : Pixabay

 रक्तदान की गाइडलाइंस

रक्तदान करने से पहले नेशनल एलिजिबिलिटी गाइडलाइंस को पूरा करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आपकी सेहत से लेकर, बीमारियों, उम्र, आखिरी रक्तदान कब किया, जैसी बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। रक्तदान करने के लिए आपकी उम्र 18-65 के बीच होनी चाहिए, इससे कम या अधिक उम्र के लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं।

कुछ और स्थितियां हैं जिनमें रक्तदान न करने की सलाह दी जाती है। आइए इस बारे में जानते हैं। 

world blood donor day 2023 know who should not donate blood and why, tips in hindi
टैटू के बाद कुछ दिन न करें डोनेशन - फोटो : istock

पियर्सिंग या टैटू के बाद रक्तदान

यदि आपने हाल ही में पियर्सिंग या टैटू बनवाया है, या फिर कॉस्मेटिक की कोई भी चीज जिसमें त्वचा में छेद या कट लगाने की जरूरत हुई है तो ऐसे लोगों को कम से कम चार महीने तक रक्तदान नहीं करना चाहिए। इसका मुख्य कारण हेपेटाइटिस वायरस को स्थानांतरित होने से रोकना है।

पियर्सिंग या टैटू  में चूंकि त्वचा में छेद या त्वचा के हिस्से निकाले जाते हैं ऐसे में रक्तदान न करने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world blood donor day 2023 know who should not donate blood and why, tips in hindi
एंटीबायोटिक्स इलाज - फोटो : istock

एंटीबायोटिक्स इलाज के बाद रक्तदान

यदि आपको हाल ही में कोई बीमारी रही है जिसमें एंटीबायोटिक्स दवाओं का साथ उपचार की आवश्यकता पड़ी हो तो भी रक्तदान नहीं करना चाहिए।  जिन लोगों ने पिछले सात दिनों के भीतर एंटीबायोटिक्स का कोर्स पूरा किया है या पिछले दो हफ्तों के भीतर किसी भी प्रकार का संक्रमण हुआ है, उन्हें रक्तदान से बचाना चाहिए।

ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ संक्रमण रक्त में मौजूद हो सकते हैं। रक्तदान के माध्यम से इसके प्राप्तकर्ता में पहुंचने का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
world blood donor day 2023 know who should not donate blood and why, tips in hindi
रक्तदान की जरूरी बातें - फोटो : Pixabay

इन स्थितियों में भी न करें रक्तदान

कुछ और भी स्थितियां हैं जिनमें आपको रक्तदान नहीं करना चाहिए। 

  • आपको पिछले एक वर्ष में हेपेटाइटिस या पीलिया की समस्या रही है।
  • आपको किसी प्रकार का कैंसर है या कैंसर के लिए इलाज चल रहा है।
  • मुंहासे या किसी प्रकार के संक्रमण के कारण एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं। 
  • आपने 3 महीने के भीतर रक्तदान किया है तो भी फिर रक्तदान से बचना चाहिए। दो रक्तदान के बीच का अंतर कम से कम 90 दिनों का होना चाहिए।
 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed