देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में हर किसी को ठंड लगना लाजिमी है। हांलाकि सर्दियों का मौसम है तो ठंड ही लगेगी लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा ही ठंड का एहसास होता है। अगर आपकी गिनती भी उन लोगों में होती है जिनको हद से ज्यादा ठंड लगती है तो जान लीजिए कि जरूर ही आपके शरीर में कुछ कमी है। तो चलिए जानें कि क्या है वो कारण जो शरीर को ज्यादा ठंडक का एहसास कराते हैं।
आपको भी लगती है जरूरत से ज्यादा ठंड तो तुरंत मिल लें डॉक्टर से, शरीर में हो सकती हैं ये समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनके शरीर में रक्त का संचार बहुत कम होता है यानी की ब्लड सर्कुलेशन कम होता है उनको ज्यादा ठंड लगती है। इस तरह की परेशानी उन लोगों में ज्यादा देखी जा सकती है जो ह्रदय या डायबिटीज के मरीज होते हैं। इसके अलावा कम काम करने वाले लोगों के शरीर में भी खून का संचार कम होता है जिसकी वजह से उनको ठंड ज्यादा लगती है।
वजन कम होना
जिन लोगों का शरीर कमजोर होता है और वजन कम होता है उनको भी ज्यादा ठंड लगती है। औसत वजन वाले लोगों में फैट की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से शरीर को गर्माहट देने वाली ऊर्जा कम हो जाती है। इस वजह से भी ठंड का एहसास अधिक होता है।
शरीर में जब ठीक से हार्मोन काम नहीं करते हैं तो भी ठंड का एहसास होता है। हाइपोथाइरॉइड एक तरह की हार्मोनल बीमारी है जिसमें ठीक से थाइरॉइड ग्रंथियां ठीक से काम नहीं करती हैं और सर्दी ज्यादा लगती है।
जिन लोगों को नींद की कमी हो जाती है उनको भी ठंड ज्यादा लगने की परेशानी होती है। शरीर जब सात से आठ घंटे की नींद नहीं लेता है तो उसे तापमान को नियंत्रित करने में दिक्कत होती है और शरीर को ठंड का एहसास होता है।