फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stomach Problem: अक्सर बनी रहती है कब्ज-पाचन की दिक्कत? कहीं ज्यादा तनाव तो नहीं ले रहे हैं आप

Fri, 26 Jan 2024 05:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jan 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Why Am I Constipated always know how Anxiety and Other Health conditions causes digestive problems
पाचन स्वास्थ्य की गड़बड़ी - फोटो : istock

आहार में गड़बड़ी के कारण पाचन की समस्या जैसे कब्ज-अपच होना काफी सामान्य है। पर क्या आपको अक्सर ही इस तरह की दिक्कत बनी रहती है? अगर हां तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। कब्ज की लंबे समय तक बनी रहने वाली दिक्कत कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आवश्यक है कि आपका पाचन ठीक रहे, इसमें लंबे समय तक बनी रहने वाली किसी भी दिक्कत पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि पाचन समस्याओं और कब्ज की दिक्कत के क्या कारण हो सकते हैं, कहीं ये शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं है?

Why Am I Constipated always know how Anxiety and Other Health conditions causes digestive problems
आहार में गड़बड़ी की समस्या - फोटो : istock

आहार से संबंधित समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन-कब्ज की अधिकतर समस्याएं आहार में गड़बड़ी से संबंधित होती हैं। ज्यादा तैलीय, हाई फैट वाली चीजें कब्ज पैदा कर सकते हैं। डेयरी उत्पाद, अंडे, गरिष्ठ मिठाइयों का अधिक सेवन भी समस्याकारक माने जाते हैं। यदि आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो पाचन को ठीक रखने के लिए अपने भोजन में भरपूर मात्रा में फाइबर युक्त सब्जियां और साबुत अनाज को भी शामिल करें। ये चीजें कब्ज-अपच की दिक्कतों से बचाने में मददगार हो सकती हैं।

Why Am I Constipated always know how Anxiety and Other Health conditions causes digestive problems
स्ट्रेस की दिक्कत - फोटो : istock

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे बहुत ज्यादा तनाव?

ज्यादा तनाव और चिंता की समस्या को शरीर में कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाला पाया गया है। इससे न सिर्फ रक्तचाप और हृदय गति बढ़ सकती है साथ ही अक्सर तनाव की समस्या कब्ज के भी जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। तनाव की स्थिति उन मांसपेशियों को प्रभावित करती है जो आपके शौच जाने के तरीके को नियंत्रित करती हैं।

अक्सर बनी रहने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण गंभीर पाचन की दिक्कतों का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Am I Constipated always know how Anxiety and Other Health conditions causes digestive problems
कब्ज की दिक्कत - फोटो : Pixabay

कई और गंभीर रोगों का हो सकती है संकेत

कब्ज-पाचन की अक्सर बनी रहने वाली समस्याओं के कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थितियां जो आपके मस्तिष्क और रीढ़ को प्रभावित करती हैं- जैसे पार्किंसंस रोग, रीढ़ की हड्डी की क्षति या मस्तिष्क की चोटें भी आपके पाचन को प्रभावित करने वाली हो सकती है। मधुमेह और थायरॉयड ग्रंथि की समस्याएं भी पाचन विकारों का कारण हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर लंबे समय तक आपको कब्ज या पाचन की दिक्कत रहती है तो डॉक्टर की सलाह लेकर जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
Why Am I Constipated always know how Anxiety and Other Health conditions causes digestive problems
पाचन विकारों की समस्या - फोटो : Istock

उम्र के साथ होने वाली दिक्कत

डॉक्टर बताते हैं, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, कब्ज होने की दिक्कत भी अधिक होती जाती है। ऐसा आंशिक रूप से इसलिए होता है क्योंकि आप उम्र बढ़ने पर कम सक्रिय हो सकते हैं और मेटाबॉलिज्म की दिक्कतें भी बढ़ने लग जाती हैं। पाचन की दिक्कतों से दूर रहने के लिए आहार और जीवनशैली में बदलाव के बारे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें, जो बुढ़ापे के साथ आपको नियमित रहने में मदद कर सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed