फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का कारण हो सकती हैं आपकी ये आम गलतियां, तुरंत कर लीजिए इनमें सुधार

Sun, 25 May 2025 10:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 May 2025 10:30 AM IST
सार

यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रखने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। आइए जानते हैं कि किन चीजों के कारण आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जाए?

विज्ञापन
what cause uric acid to increase know what foods to avoid to reduce uric acid
हाई यूरिक एसिड की समस्या - फोटो : Adobe Stock

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। अगर इसे समय रहते नियंत्रित न की जाए, तो इसके कारण गठिया, किडनी स्टोन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान में गड़बड़ी के कारण यूरिक एसिड की दिक्कत बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। 



यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रखने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। रेड मीट, सीफूड, अल्कोहल और मीठे पेय से दूरी बनाकर, स्वस्थ और पौष्टिक खानपान की आदत बना ली जाए तो इस समस्या से बचाव किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि किन चीजों के कारण आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जाए?

what cause uric acid to increase know what foods to avoid to reduce uric acid
यूरिक एसिड बढ़ने का कारण - फोटो : Freepik.com

पहले यूरिक एसिड के बारे में जान लीजिए

यूरिक एसिड शरीर में पाए जाने वाले प्यूरिन नामक तत्व के ब्रेकडाउन से बनता है। प्यूरिन प्राकृतिक रूप से शरीर की कोशिकाओं में और कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। जब शरीर में  प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है, तो ये ठीक से बाहर नहीं निकल पाती है और जमा होने लगती है। समय पर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए कुछ चीजों से दूरी बनाना या इनका सेवन कम करना चाहिए।

what cause uric acid to increase know what foods to avoid to reduce uric acid
मांस का कम कर दें सेवन - फोटो : freepik.com

रेड मीट और सी फूड नुकसानदायक

रेड मीट वैसे तो प्रोटीन का अच्छा स्रोत है पर इसका अधिक सेवन कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, रेड मीट का अधिक सेवन करने वालों में यूरिक एसिड और गाउट की आशंका अधिक पाई गई। इसी तरह झींगे, टूना और मैकेरल जैसे समुद्री मछलियों में भी उच्च मात्रा में प्यूरिन पाया जाता है।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक अध्ययन ने पाया कि नियमित रूप से सीफूड का सेवन करने से भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what cause uric acid to increase know what foods to avoid to reduce uric acid
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

शराब के कई सारे नुकसान

शराब को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, इससे यूरिक एसिड बढ़ने का भी खतरा रहता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अक्सर अल्कोहल, विशेषकर बीयर पीते हैं, उनमें गाउट का खतरा लगभग दोगुना अधिक होता है। शराब से दूरी बनाना कई प्रकार के कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों से बचाव के लिए भी जरूरी है।

विज्ञापन
what cause uric acid to increase know what foods to avoid to reduce uric acid
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

ये चीजें भी हानिकारक

  • कोल्ड ड्रिंक, सोडा जैसे ड्रिंक्स भी शरीर में प्यूरिन के निर्माण को तेज कर सकते हैं।
  • जामा जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि फ्रुक्टोज का अधिक सेवन यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ाता है।
  • ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड जैसे चिप्स-बिस्कुट, इंस्टेंट नूडल्स में ट्रांस फैट्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं।
  • मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी से शरीर से यूरिक एसिड का उत्सर्जन कम हो जाता है।

मूत्र के जरिए अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकालने के लिए रोजाना 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दूध और दही जैसे खाद्य-पेय पदार्थों का सेवन करें।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed