फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इन चीजों के सेवन से दूर होती है खून की कमी, ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है यह समस्या

Sat, 07 May 2022 10:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
What are the causes of less blood, foods for anemia patients
खून की कमी की समस्या - फोटो : Pixabay

अंगों को स्वस्थ रखने और बेहतर ढंग से कार्य करते रहने के लिए निरंतर रक्त का पर्याप्त मात्रा में परिसंचरण होते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। रक्त के ही माध्यम से शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषकता पहुंचती रहती है जिससे वह ठीक तरीके से काम कर सकें। रक्त में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाएं शरीर को संक्रमण की स्थिति से बचाने में भी मदद करती हैं। कुछ स्थितियों शरीर में रक्त की कमी हो जाती है।



रक्त की कमी का मतलब लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से होता है जो अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस कमी के कारण एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण कई तरह की जटिलताओं का अनुभव हो सकता है।

भारतीय महिलाओं में एनीमिया या रक्त की कमी की समस्या काफी सामान्य है। समय पर अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण कई तरह के जोखिम भी हो सकते हैं। आमतौर पर आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को आयरन सप्लीमेंट से ठीक किया जा सकता है। अगर आपमें भी खून की कमी है तो इसे आहार के माध्यम से पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करके इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है?

What are the causes of less blood, foods for anemia patients
एनीमिया की समस्या कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, साइट्रस जूस या विटामिन-सी से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करके शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। संतरे और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होने के साथ, शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करते हैं। अंगूर, कीवी, पत्तेदार साग, खरबूज़े, स्ट्रॉबेरी आदि का नियमित रूप से सेवन करना इसमें आपके लिए काफी सहायक है। 

What are the causes of less blood, foods for anemia patients
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

पालक सबसे फायदेमंद

पालक उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसका सेवन करके खून की कमी या एनीमिया को आसानी से ठीक करने में मदद मिल सकती है। गहरे हरे पत्तेदार साग और सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होते हैं, इन्हें आहार में शामिल करके आसानी से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। पालक का सेवन करना कई अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करके शरीर को लाभ पहुंचाने में काफी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the causes of less blood, foods for anemia patients
रेड मीट से दूर होगी खून की कमी - फोटो : pixabay

रेड मीट का सेवन लाभकारी

शोधकर्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से मांस, मुर्गी और मछली खाने वाले लोगों में आयरन की कमी होने की संभावना कम हो सकती है। विशेषरूप से रेड मीट, आयरन के सबसे बेहतर स्रोतों में से एक है। अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए रेड मीट का सेवन करना विशेष लाभदायक होता है। हालांकि इसका बहुत अधिक मात्रा में भी सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
What are the causes of less blood, foods for anemia patients
आयरन वाली चीजों का सेवन - फोटो : Pixabay

इन चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं पर्याप्त आयरन

हमारा शरीर अन्य स्रोतों की तुलना में मांस से अधिक आयरन को अवशोषित करता है। वहीं यदि आप मांसाहार का सेवन नहीं  करते हैं तो आपको आयरन से भरपूर, पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आप कई तरह की अन्य चीजों को आहार में शामिल कर सकते हैं। 

  • फलियां और दालें।
  • गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां
  • सूखे मेवे, जैसे किशमिश और खुबानी
  • मटर
  • कद्दू के बीज या साबुत अनाज।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed