{"_id":"5ce283e7bdec22076019e5a0","slug":"weight-loss-tips-good-time-for-lunch-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इन वजहों से महिलाओं का बढ़ रहा है वजन, सही समय पर करें ये काम तो नही होगी मोटापे की शिकायत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तो इन वजहों से महिलाओं का बढ़ रहा है वजन, सही समय पर करें ये काम तो नही होगी मोटापे की शिकायत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 21 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी रोज-रोज ऑफिस के कामों में फंसकर दोपहर का खाना देर से खाते हैं या नहीं खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। खासतौर पर महिलाओं के साथ ऐसा होता है। ऑफिस के काम या घरेलू कामों में व्यस्तता के चलते वह दोपहर का खाना सही समय पर नहीं करती हैं। जबकि सही वक्त पर भोजन करना जरुरी है। बल्कि लंच में सही फूड आइटम को सही वक्त पर खाकर आप अपना वजन घटा सकती हैं।
2 of 5
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक लंच करने का सबसे ज्यादा खराब समय दोपहर के तीन बजे के बाद होता है। यह आपके वेट लॉस प्रॉसेस को धीमा कर देता है। इस स्टडी में स्पेन के 1200 ओवरवेटेड लोगों को शामिल किया गया था जो तीन बजे के बाज लंच करते थे।
3 of 5
हालांकि जब इन्हीं 1200 लोगों को दोपहर तीन बजे से पहले लंच करने की आदत डलवाई गई तो उनका वजन तेजी से घटने लगा। स्टडी के मुताबिक दोपहर के भोजन का प्रभाव शरीर में मौजूद perilipin protein पर पड़ता है। फैट बर्निंग प्रक्रिया के लिए यह प्रोटीन जरुरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिन लोगों को ओबेसिटी की जेनेटिक प्रॉब्लम होती है उनमें इस प्रोटीन की कमी होती है। अगर वह दोपहर को तीन बजे के बाद लंच करते हैं तो वह कभी पतले नहीं हो सकते। जो महिलाएं ओवरवेटेड हैं उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए और दोपहर का खाना तीन बजे से पहले ही खा लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Harvard University द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक आप किता हेल्दी खाना खाते हैं इससे मतलब नहीं है। बल्कि सही वक्त पर भोजन करते हैं तो बॉडी फैट पर असर पड़ेगा। अगर आप को सुबह नाश्ता करना है तो सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच कर लें। वहीं दोपहर का खाना 12 बजे से लेकर 3 बजने तक कर लें। और रात का खाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक कर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।