{"_id":"5ce29932bdec2207410e7181","slug":"simple-and-easy-tips-for-weight-loss-in-2-months-naturally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ते वजन से हैं परेशान तो अपना लें ये 3 आसान टिप्स, फिर देखें अंतर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बढ़ते वजन से हैं परेशान तो अपना लें ये 3 आसान टिप्स, फिर देखें अंतर
Tue, 21 May 2019 10:29 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापे से परेशान हैं तो ये सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि दुनिया में कई लोगों की यही समस्या है। ऐसे में इससे निदान पाने का उपाय भी आपके ही हाथो में है। अपनी जीवनशैली में थोड़े बदलाव आपके शरीर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। दिन के 24 घंटों में सुबह का समय खासकर स्वास्थ्य के लिए सबसे कीमती होता है। अगर सुबह की शुरुआत अच्छी नहीं होती, तो हमारा वजन बढ़ने की आशंका बढ़ने लगती है। हम आपको ऐसे तीन आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं, बल्कि वजन घटाने में भी मददगार हैं।
सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीएं
पानी पीना इसलिए जरुरी होता है क्योंकि आप रातभर कुछ खाते पीते नहीं हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होती है। रोजाना अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। इससे आपका पेट साफ होगा, आपके शरीर के टॉक्सिन आसानी से बाहर निकलेंगे और पाचन क्रिया बेहतर हो जाएगी।

कॉफी या चाय की जगह ये पिएं
कॉफी और चाय को छोड़ना बेहद मुश्किल है लेकिन अगर अपना वजन काम करना है तो त्याग करना पड़ेगा। चाय-कॉफी की जगह इन चार में से कोई ड्रिंक लें तो अच्छा होगा।
कॉफी और चाय को छोड़ना बेहद मुश्किल है लेकिन अगर अपना वजन काम करना है तो त्याग करना पड़ेगा। चाय-कॉफी की जगह इन चार में से कोई ड्रिंक लें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थोड़ा सा नींबू रस, शहद और दालचीनी के साथ एक कप गर्म पानी दिन की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन उपाय है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, नींबू आपके पेट को सेहतमंद रखता है और दालचीनी पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
करी पत्ते को पानी में उबाल कर, फिर इस पानी को ठंडा कर पीएं या कुछ पत्तियां चबाकर पानी पी लीजिए। करी पत्ता आपके पाचन को तेज करता है और टॉक्सिन को बाहर। साथ ही ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा पर असर डालकर आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, जो आपको चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है।

नींबू और हरा धनिया मिला हुआ गुनगुना पानी पीएं। धनिया पाचन सुधारता है और यूरिन बढ़ाने में मदद करता है। धनिया पत्ती को महीन काट लें, उसे गुनगुने पानी में मिलाएं, कुछ बूंद नींबू का रस डालें और पिएं। जीरा और नींबू मिला हुआ पानी पीएं। गर्म पानी में थोड़ा जीरा डालें और रात भर छोड़ दें। सुबह नींबू के रस के साथ पीएं।