फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करना है तो रात में सोने से पहले पिएं ये 3 ड्रिंक

Wed, 03 Apr 2019 09:20 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Apr 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Weight Loss Drinks Consume These 3 Drinks
वजन कम करना

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने खानपान में बदलाव करना जरूरी है। बाहर का खाना कम कर दें और ज्यादा तली चीजों से भी दूरी बना लें। रेहड़ी-पटरी पर खाना बिल्कुल भी न खाएं। ज्यादा फैट वाले खाने को भी त्याग दें। इसके अलावा अपनी डाइट में तीन ऐसे ड्रिंक को शामिल करें जो आपके मोटोपे को घटा देंगी। 

Weight Loss Drinks Consume These 3 Drinks
दालचीनी

दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक  चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।
 

Weight Loss Drinks Consume These 3 Drinks
मेथी

मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेने से 
आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Loss Drinks Consume These 3 Drinks
चाय
कैमोमाइल चाय
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें केल्शियम और पौटेशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed