फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है तरबूज, ब्लड प्रेशर से लेकर पाचन को ठीक रखने में सहायक

Sat, 28 May 2022 10:19 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 28 May 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
watermelon benefits and side effects, tarbooj khane ke fayde aur nuksan in hindi Hindi
तरबूज खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

गर्मी के दिनों में कई ऐसे फल बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जिन्हें स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से काफी पसंदीदा माना जाता है। तरबूज ऐसा ही एक फल है, जिसे इसका स्वाद और पोषक तत्व, काफी खास बनाते हैं। पानी से भरपूर यह फल आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ तरोताजा रखने में भी काफी सहायक माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं होता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि यह फल विटामिन्स, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स सहित शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। 

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो इसे गर्मियों में हाइड्रेशन के लिहाज से काफी फायदेमंद फल बनाता है। इसके अलावा तरबूज में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाने में काफी सहायक हैं। इस मौसम में रोजाना तरबूज खाने की आदत बनाकर आप सेहत से संबंधित कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए तरबूज खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

watermelon benefits and side effects, tarbooj khane ke fayde aur nuksan in hindi Hindi
तरबूज की पोषकता - फोटो : istock

रक्त चाप रहता है कंट्रोल

अध्ययनों से पता चलता है कि तरबूज का सेवन करने से रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साल 2012 के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि तरबूज का अर्क रक्तचाप को कम रखने में सहायक है। इसके अलावा एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि तरबूज में दो एंटीऑक्सीडेंट्स एल-सिट्रूलाइन और एल-आर्जिनिन भी पाया जाता है जो धमनियों के कार्य में सुधार करने के साथ ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।

watermelon benefits and side effects, tarbooj khane ke fayde aur nuksan in hindi Hindi
अस्थमा में तरबूज के फायदे - फोटो : iStock

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि तरबूज खाना अस्थमा की समस्याओं के प्रबंधन में काफी सहायक हो सकता है। शोध में पाया गया है कि फ्री रेडिकल्स के कारण अस्थमा होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में तरबूज में मौजूद पोषक तत्व इस समस्या के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। माना जाता है कि विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन करना अस्थमा की समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है। 154 ग्राम तरबूज से 12.5 मिलीग्राम विटामिन-सी प्राप्त होता है, जो इस रोग में आपके लिए काफी सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
watermelon benefits and side effects, tarbooj khane ke fayde aur nuksan in hindi Hindi
पाचन के लिए तरबूज के फायदे - फोटो : pixabay

पाचन को रखता है ठीक

पाचन की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी तरबूज खाना फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तरबूज में पानी के साथ पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो पाचन को ठीक रखने में काफी मददगार हैं।

विज्ञापन
watermelon benefits and side effects, tarbooj khane ke fayde aur nuksan in hindi Hindi
तरबूज किन्हें नहीं खाना चाहिए - फोटो : pixabay

तरबूज के साइड-इफेक्ट्स

वैसे तो तरबूज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, हालांकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा तरबूज से कुछ लोगों को एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है, जिसका ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है। 




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed