अच्छी सेहत के लिए सभी लोगों को ऐसे आहार के सेवन की सलाह दी जाती है, जो कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर हों। अच्छी सेहत की बात हो और नट्स को भूल जाएं, ऐसे हो ही नहीं सकता है। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने से लेकर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने तक के लिए तमाम तरह के नट्स का नियमित रूप से सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों से भी स्पष्ट होता है कि ज्यादातर नट्स फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत होते हैं, यह भी सेहत के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे नट के बारे में बताया है जिसका नियमित सेवन आपको दीर्घायु बना सकता है।
अध्ययन: हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया लंबी आयु पाने का सबसे आसान तरीका, कई बीमारियां भी होंगी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना अखरोट खाने से लाभ
जर्नल न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, सभी लोगों को हफ्ते में कम से कम पांच दिन अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञों के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में बताया गया है कि सप्ताह में पांच दिन एक मुट्ठी (करीब 28 ग्राम) की मात्रा में अखरोट का सेवन, अन्य लोगों की तुलना में आपकी आयु को 1.3 साल तक लंबा करने में मदद कर सकता है।
कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से अखरोट का सेवन करते हैं उनमें तमाम तरह की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति के कारण मृत्यु का जोखिम 14 फीसदी और हृदय रोगों के कारण मृत्यु का जोखिम 25 फीसदी तक कम जोखिम हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि आपको अखरोट खाना ज्यादा पसंद नहीं है तो हफ्ते में दो से तीन बार भी इसका सेवन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि यदि आप सप्ताह में दो से तीन बार भी अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों के कारण मृत्यु का जोखिम 13 फीसदी और हृदय रोगों के कारण मृत्यु का जोखिम 14 फीसदी तक कम हो सकता है।
क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता
हार्वर्ड के अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए आहार में अखरोट को शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अखरोट प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट के ओमेगा-3 का भी अच्छा स्रोत होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से युक्त चीजों का सेवन वजन घटाने के साथ आंत के स्वास्थ्य में सुधार करते हुए कई तरह के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता हैं। अखरोट का सेवन इन सभी समस्याओं से आपको बचा सकता है जिससे अन्य लोगों की तुलना में आपकी आयु में बढ़ोतरी हो सकती है।
टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर से मिलती है सुरक्षा
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि अखरोट का सेवन टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर के खतरे को काफी कम कर देता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट वजन को नियंत्रित करने में सहायक हैं, ऐसे में यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। अधिक वजन को हाई ब्लड शुगर से जोड़कर देखा जाता है। वहीं टेस्ट-ट्यूब, पशु और मानवों पर किए गए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने पाया कि अखरोट खाने से स्तन, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर सहित कई अन्य प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
--------------------
नोट: यह लेख हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।