Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहें। यदि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होती है तो हम बीमार पड़ते हैं या शरीर का सिस्टम बिगड़ जाता है। ऐसे में आहार ऐसा ही खाएं जिससे कि शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचे। विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने लगती है, जो कि आगे चलकर गंभीर समस्या का विषय बन सकती है। चिकित्सक इस समस्या को दूर करने के लिए दवाइयां तो देते ही हैं ताकि विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो सके लेकिन साथ ही यदि आप सही आहार का सेवन करते हैं तो आपके लिए यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि शाकाहारी लोग किन चीजों का सेवन करके अपने शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
2 of 5
नाश्ते में फलों का रस भी आप ले सकते हैं
- फोटो : Pixabay
फल और सब्जियां
फल और सब्जियों का सेवन जब ठीक तरह से नहीं होता है, तभी हमारे शरीर में अक्सर पोषक तत्वों की कमी होती है इसलिए प्रतिदिन इनका सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। सेब, आम, केले और संतरे जैसे फलों से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी की पूर्ति होती है। सब्जियों में शल्जम और अन्य जड़ों वाली सब्जियां आपको फायदा पहुंचा सकती हैं इसलिए इनका सेवन अपनी आदत बना लें। नाश्ते में फलों का रस भी आप ले सकते हैं।
3 of 5
आपके शरीर से विटामिन बी 12 की कमी दूर हो जाएगी
- फोटो : pixa
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध से निर्मित प्रोडक्ट्स यदि खाने में आप मुंह बनाते हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि इनका ही सेवन अब आपको अधिक करना होगा क्योंकि दूध, दही, पनीर, चीज आदि से आपको विटामिन बी 12 मिलता है इसलिए रोज एक से दो बार दूध पिएं और खाने के साथ पनीर का सेवन शुरू कर दें। जल्द ही आपके शरीर से विटामिन बी 12 की कमी दूर हो जाएगी।
4 of 5
एक बार सोया से बने किसी भी प्रोडक्ट का सेवन जरूर करें
- फोटो : SOCIAL MEDIA
सोया से बने प्रोडक्ट्स
सोया से बने प्रोडक्ट्स से भी विटामिन बी-12 प्राप्त होता है। इसके लिए सोयाबीन और सोयामिल्क को अपनी डाइट में शामिल करना लाभकारी साबित होगा। आप चाहें तो सोया पनीर भी खा सकते हैं। सोयाबीन की सब्जी खाना या कच्चा ही इसका सेवन करना आपको कई सारे फायदे पहुंचा सकता है। दिन में एक बार सोया से बने किसी भी प्रोडक्ट का सेवन जरूर करें।
5 of 5
पॉपकॉर्न या सलाद के साथ आप इसे जरूर खा सकते हैं
- फोटो : Social media
न्यूट्रीशनल यीस्ट
न्यूट्रीशनल यीस्ट में अच्छी मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। न्यूट्रीशनल यीस्ट को कोरा खाना तो संभव नहीं है लेकिन पॉपकॉर्न या सलाद के साथ आप इसे जरूर खा सकते हैं, इसलिए दिन में यदि आपको थोड़ी-बहुत भूख लगती है तो यह उपाय आपके लिए काम करेगा, साथ ही आपको लाभ भी पहुंचाएगा।
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।