{"_id":"5d93171a8ebc3e93ba1b235c","slug":"vegetarian-diet-protection-against-cancer-and-heart-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Vegetarian Day: शाकाहारी भोजन के हैं खास फायदे, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी रहती है दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Vegetarian Day: शाकाहारी भोजन के हैं खास फायदे, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी रहती है दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानव शरीर को काम करने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। भोजन में मिलने वाले पौष्टिक तत्व से ही मनुष्य का शरीर काम करने के सक्षम बनता है। प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट , विटामिन तथा खनिज लवण जैसे जरूरी तत्वों की पुर्ति भोजन के माध्यम से होती है। इन तत्वों में से किसी भी एक की कमी होने पर मानव शरीर के कुछ अंग कमजोर पड़ सकते है और बीमार बना सकते हैं।
मुख्य रूप से भोजन के दो प्रकार होते हैं, शाकाहारी और मांसाहारी। इंसान का शरीर दोनो तरह के भोजन को पचाने की क्षमता रखता है। कुछ लोगों का मानना है कि मांसाहारी भोजन में ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि मांसाहारी भोजन में जो तत्व मांस खाने से मिलता है ठीक वैसे ही शाकाहारी भोजन में शाक-सब्जियों में मिलता है। मांसाहारी भोजन के अपेक्षा शाकाहारी भोजन जल्द पच जाता है। शाकाहारी भोजन अन्य भोजनों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं शाकाहार भोजन के फायदों के बारे में....
2 of 5
heart
- फोटो : pexels.com
हृदय रोग में
मांसाहार भोजन की अपेक्षा शाकाहारी भोजन में संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।शाकाहारी भोजन हृदय रोगों की आशंका कम करता है।शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना कम 30% कम होती है।
3 of 5
ऊर्जावान बनाये
शाकाहारी भोजन हल्का होता है। इसलिए यह अन्य भोजनों की तुलना में जल्दी पच जाता है। शाकाहारी भोजन मस्तिष्क को सचेत रखते हुए उसे बुद्धिमान बनाता है। इस तरह के भोजन करने से व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है और अवसादग्रस्त भी कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उच्च रक्तचाप से बचाव
शाकाहारी भोजन के करने से उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे भोजन में कॉम्लेक्स क्राबोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और इसके साथ ही शारीरिक स्थूलता भी कम होती है।
विज्ञापन
5 of 5
कैंसर से बचाव
शाकाहारी भोजन के करने से कई प्रकार के रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि ऐसे भोजन के सेवन से व्यक्तियों में कई प्रकार के कैंसर रोगों जैसे फेफड़ों का कैंसर, आंत का कैंसर होने की भी संभावना ना के बराबर हो जाती है। कई शोधों में यह भी बात सामने आई है कि शाकाहारी भोजन के करने से स्तन कैंसर का खतरा भी कम होता है। अनाज, फली, फल और सब्जियों में मौजूद रेशे और एंटीऑक्सीडेंट कैंसर को दूर रखने में सहायक होते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।