फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: क्या आप भी टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं फोन? इस आदत से एक नहीं कई बार हो सकते हैं संक्रमण के शिकार

Mon, 17 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
using mobile phone in toilet health effects, why you should stop this habit
टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल के नुकसान - फोटो : getty images

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो टॉयलेट में बैठने के दौरान फोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करते रहते हैं? अगर हां तो यकीन मानिए आप अकेले ऐसे नहीं हैं। जिन लोगों को टॉयलेट में ज्यादा वक्त लगता है वह इस तरह के कई तरीके पहले से अपनाते रहे हैं।



यह बहुत पहले की बात नहीं है जब अमेरिकी बाथरूम में पत्रिकाओं के लेटेस्ट अंक रखे जाने शुरू हो गए थे। इसे समय के उपयोग करना कहें या फिर पेट को साफ करने में अधिक समय लगने की मजबूरी, लेकिन बड़ी संख्या में आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो टॉयलेट में अखबार या फोन लेकर जाते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते रहते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि इस एक आदत के कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं? यह कई तरह के संक्रमण के बार-बार होनो और बीमारियों को बढ़ाने वाली आदत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब भी देर नहीं हुई है, तुरंत इस आदत को छोड़ दें।

using mobile phone in toilet health effects, why you should stop this habit
टॉयलेट में न ले जाएं मोबाइल - फोटो : istock

क्यों हानिकारक है ये आदत?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं, टॉयलेट की सीट और वहां मौजूद चीजें जैसे बाल्टी-मग आदि पर लाखों वायरस-बैक्टीरिया हो सकते हैं। जब आप इनके इस्तेमाल के बाद फोन को छूते हैं तो हाथों के माध्मय से बैक्टीरिया आपको फोन पर चिपक जाते हैं। इसका एक जोखिम यह भी है कि आपका स्मार्टफोन शौच में मौजूद बैक्टीरिया से दूषित हो सकता है।

इस तरह के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने फोन में ई.कोलाई और अन्य माइक्रोबियल की मौजूदगी का पता लगाया। ब्रिटेन के एक शोध अध्ययन में पाया गया कि औसत स्मार्टफोन स्क्रीन पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं।

using mobile phone in toilet health effects, why you should stop this habit
मोबाइल स्क्रीन पर हो सकते हैं जीवाणु - फोटो : istock

कीटाणुओं का वाहक बन सकता है आपका फोन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जो फोन आप टॉयलेट से बाहर लेकर आते हैं उसका अगर परीक्षण किया जाए तो यह कीटाणुओं के घर जैसा दिख सकता है। हम अपने हाथों को तो धो लेते हैं पर फोन को साफ नहीं करते हैं। ऐसे में लंबे समय तक जर्म्स फोन की स्क्रीन पर रह सकते हैं और जब-जब इसपर हाथ लगाते हैं तो उसके माध्यम से ये नाक और मुंह के रास्ते पेट में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
using mobile phone in toilet health effects, why you should stop this habit
कब्ज की समस्या - फोटो : Pixabay

इससे कब्ज का भी बढ़ जाता है जोखिम

टॉयलेट में लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल के कारण कब्ज होने का खतरा हो सकता है, क्योंकि आपका शरीर बाथरूम में बहुत लंबे और अप्राकृतिक समय तक बैठने का आदी हो जाता है। इसके अलावा, वॉशरूम में आपका 30 मिनट तक बैठने का समय बवासीर का भी खतरा बढ़ा देता है।

विज्ञापन
using mobile phone in toilet health effects, why you should stop this habit
टॉयलेट में हो सकते हैं संक्रामक जीवाणु - फोटो : Pixabay

इस आदत से कैसे पाएं छुटकारा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सबसे पहले केवल तब तक ही शौचालय पर बैठना चाहिए जब तक आपकी वास्तविक जरूरत हो। यदि कुछ मिनटों के बाद मल त्याग नहीं होता है, तो जबरदस्ती बैठे रहने का लाभ नहीं है। जब आप बहुत देर तक प्रयास करते रहते हैं असल में इसी समय फोन की आवश्यकता होती है। इसके बजाय उठिए और कुछ और करिए। जब आपको दोबारा जाने की इच्छा हो, तो आप शौचालय में जाएं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed