फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tooth Care: दांतों में सेंसिटिविटी से हैं परेशान? इसके पीछे हो सकती हैं दिनचर्या की ये चार गलत आदतें

Sun, 06 Jul 2025 12:57 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 06 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

अक्सर कुछ लोग दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान रहते हैं। जब कुछ गर्म या ठंडा खाते हैं तो दांतों में झनझनाहट होने लगती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इन्हीं में से एक कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Tooth Sensitivity Problem Reason These Four Daily Habits Affected
दांत - फोटो : Adobe Stock

Tooth Sensitivity Causes: दांतों में सेंसिटिविटी एक ऐसी समस्या है, जिससे लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी जरूर दो चार होता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब ठंडी, गर्म, मीठी या खट्टी चीजें खाने-पीने पर दांतों में झनझनाहट या अचानक तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द इतना तीखा हो सकता है कि रोजमर्रा के खाने-पीने के अनुभवों को भी मुश्किल बना देता है।



यह समस्या मुख्य रूप से इनेमल (दांतों की बाहरी परत) के कमजोर होने या मसूड़ों की समस्याओं के कारण होती है, जिससे दांतों की अंदरूनी संवेदनशील परतें (डेंटीन) उजागर हो जाती हैं। भारत में लाखों लोग इस झनझनाहट भरी पीड़ा से जूझ रहे हैं, देखा जाए तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और इन्हीं में से एक कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें होती हैं। यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो दांतों की सेंसिटिविटी, न सिर्फ दांतों को बल्कि मसूड़ों को गंभीर और स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए इस लेख में दिनचर्या की चार गलत आदतों के बारे में जानते हैं, जो आपकी दातों में सेंसिटिविटी का कारण बन सकती हैं।

Tooth Sensitivity Problem Reason These Four Daily Habits Affected
दांत - फोटो : Adobe Stock

गलत तरीके से ब्रश करना
बहुत जोर से ब्रश करना या कठोर ब्रिसल्स वाला ब्रश इस्तेमाल करना दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। इससे दांतों की बाहरी परत पतली हो जाती है, जिससे सेंसिटिविटी बढ़ती है। इसलिए सॉफ्ट ब्रिसेल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- Alert: फिर चिंता बढ़ाने लगा कोरोना से भी खतरनाक माना जाने वाला H5N1 वायरस, इस देश में अलर्ट जारी

Tooth Sensitivity Problem Reason These Four Daily Habits Affected
दांत - फोटो : Adobe Stock

अधिक खट्टे या मीठे खाद्य पदार्थ
नींबू, संतरा, कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां और केचप जैसे खट्टे और मीठे खाद्य पदार्थ दांतों के इनेमल को कमजोर करते हैं। इनमें मौजूद एसिड और चीनी दांतों को सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और कैविटी का कारण बनते हैं। इनका सेवन सीमित में करें और खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें। स्ट्रॉ का उपयोग करें ताकि कोल्ड ड्रिंक दांतों से कम संपर्क में आएं।

ये भी पढ़ें- Health Alert: मानसून अपने साथ लाता है मच्छर जनित रोगों का खतरा, हजारों लोग होते हैं प्रभावित; आप कैसे बचें?

विज्ञापन
विज्ञापन
Tooth Sensitivity Problem Reason These Four Daily Habits Affected
दांत - फोटो : Adobe Stock

दांतों से नाखून काटना
कुछ लोग दांतों का उपयोग बोतल खोलने, नाखून काटने या कठोर चीजें चबाने के लिए करते हैं। यह आदत दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है और सेंसिटिविटी बढ़ा सकती है। इससे दांतों में दरार या चिप्स भी हो सकते हैं। कठोर वस्तुओं को चबाने से बचें और नाखून काटने के लिए नेल कटर का उपयोग करें।

विज्ञापन
Tooth Sensitivity Problem Reason These Four Daily Habits Affected
दांत - फोटो : Adobe Stock
भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना
कई लोग भोजन के तुरंत बाद ब्रश करते हैं, खासकर खट्टे खाद्य पदार्थ खाने के बाद, जो इनेमल को और कमजोर करता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भोजन करने के कम से कम 30 मिनट बाद ब्रश करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed