Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: प्रोटीन सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, शरीर के इन जरूरी कामों के लिए भी है जरूरी

Fri, 13 Nov 2026 08:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों, त्वचा, एंजाइम और हार्मोन के निर्माण के लिए जरूरी है। इसकी लंबे समय तक कमी रहने से कमजोरी, मांसपेशियों में कमी और प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ सकता है। बच्चों के विकास के लिए भी पर्याप्त प्रोटीन जरूरी है।

विज्ञापन
Why Your Body Needs Protein Every Day know Protein Deficiency disease
शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी अधिकतर प्राप्त हो सके। हम जो भोजन करते हैं उनमें सभी जरूरी पोषक तत्वों का होनाआवश्यक है। प्रोटीन इन्हीं में से एक अहम पोषक तत्व है, जिसकी जरूरत शरीर को रोजाना होती है। 



प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ त्वचा, बाल, एंजाइम और हार्मोन के निर्माण में भी मदद करता है। शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और इम्युनिटी प्रभावित हो सकती है। बच्चों में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी उनके शारीरिक विकास पर भी असर डाल सकती है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं रोजाना कितनी मात्रा में प्रोटीन जरूरी है और इसकी कमी से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Trending Videos
Why Your Body Needs Protein Every Day know Protein Deficiency disease
प्रोटीन क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

क्यों जरूरी है प्रोटीन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सामान्य स्वस्थ वयस्कों को शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, 75 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को प्रतिदिन करीब 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। हालांकि आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार इसकी आवश्यकता ज्यादा हो सकती है। 
 

  • लंबे समय तक प्रोटीन की गंभीर कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने के साथ शरीर के दूसरे अंगों पर भी असर पड़ सकता है।
Why Your Body Needs Protein Every Day know Protein Deficiency disease
बच्चों की सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com

बच्चों पर क्या होता है इसका असर?

बच्चों की बढ़ती उम्र में प्रोटीन की जरूरत अधिक महत्वपूर्ण होती है। यह मांसपेशियों, हड्डियों और नए ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। लंबे समय तक पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलने पर बच्चों का वजन और लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
 

  • प्रोटीन की गंभीर की स्थिति में उनके संपूर्ण विकास पर असर पड़ सकता है। 
  • प्रोटीन की कमी अक्सर दूसरे पोषक तत्वों की कमी के साथ भी होती है, जिससे मस्तिष्क और सीखने-समझने की क्षमता का विकास प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Your Body Needs Protein Every Day know Protein Deficiency disease
इम्युनिटी कैसे मजबूत रखें? - फोटो : Freepik.com

इम्युनिटी पर क्या असर होता है?

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सही तरीके से काम करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। एंटीबॉडी और प्रतिरक्षा कोशिकाओं के निर्माण में इसकी अहम भूमिका होती है। प्रोटीन की गंभीर  कमी होने पर शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण होने और उससे उबरने में अधिक समय लगने का जोखिम बढ़ सकता है।

इन जोखिमों को भी जानिए

प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है। इसकी पर्याप्त मात्रा नहीं मिलने पर शरीर मांसपेशियों के ऊतकों को ऊर्जा और जरूरी अमीनो एसिड के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इससे मांसपेशियों का आकार और ताकत कम हो सकती है।
 

  • शरीर में ऊतकों की मरम्मत और नए सेल्स के निर्माण के लिए प्रोटीन जरूरी है। इसकी गंभीर कमी होने पर घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इसके अलावा त्वचा और बालों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed