फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट! कम सोने और जरूरत से ज्यादा नींद लेने पर हो सकता है हार्ट अटैक

Tue, 03 Sep 2019 11:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Too little sleep may raise heart attack risks
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby

अगर आप कम सोते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा नींद लेते हैं तो सावधान होने की जरूरत है क्योंकि आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन कहता है कि अगर आप दस घंटे से ज्यादा सोते हैं तो आपको हार्ट अटैक होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। अध्ययन कहता है कि अगर आप रात में पांच घंटे से कम नींद लेते हैं तो आपको हार्ट अटैक होने की संभावना 52 फीसदी रहती है। वहीं, अगर आप दस घंटे से ज्यादा देर तक सोए रहते हैं तो आपको हार्ट अटैक होने की संभावना दोगुनी बढ़ जाती है।

Too little sleep may raise heart attack risks
heart attack - फोटो : social media

यह अध्ययन अमेरिकी कॉलेज के कार्डियोलॉजी  जनर्ल में प्रकाशित हुआ है। इसमें कहा गया है कि धूम्रपान नहीं करने वाले और एक्सरसाइज करने वाले लोग भी अगर कम नींद लेते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो उन्हें भी हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा रहता है। यह अध्ययन  460,000 से ज्यादा ब्रिटिश लोगों पर किया गया।
 

Too little sleep may raise heart attack risks
heart attack

यह अध्ययन कहता है कि आपको हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए छह से नौ घंटे के बीच की नींद लेनी चाहिए। अध्ययन यह भी कहता है कि जो लोग नौ घंटे से ज्यादा सोते हैं उनको 34 फीसदी ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा रहता है। वहीं, छह घंटे से कम सोने वाले लोगों को 20 फीसजी ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed