फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: मोटापा घटाने के लिए आपको दिन में कितनी बार खाना चाहिए खाना

Tue, 03 Sep 2019 07:26 AM IST
ललित फुलारा टिप्स: मोटापा घटाने के लिए आपको दिन में कितनी बार खाना चाहिए खाना
टिप्स: मोटापा घटाने के लिए आपको दिन में कितनी बार खाना चाहिए खाना Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Sep 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
tips How many times you should eat in a day to lose weight
weight loss

कई शोधों में बताया गया है कि दिनभर में छह बार थोड़ा-थोड़ा खाने से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी है। आप अगर नौ घंटे ऑफिस में बिताएंगे तो आपके लिए यह संभव नहीं होगा कि आप हर दो घंटे में कुछ न कुछ खा पाएं, क्योंकि आपका पूरा ध्यान काम पर ही लगा होगा। ऐसे में आपको वजन कम करने के लिए प्लान बनाने की जरूरत है। बिना डाइट प्लान के वजन को नियंत्रित भी नहीं किया जा सकता है। 


 

tips How many times you should eat in a day to lose weight
weight loss
अगर आपको वजन घटाना है तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपको क्या खाना है और कब खाना है। आप अपने खानपान की आदतों पर रोक लगाकर वजन को कम कर सकते हैं। क्योंकि अक्सर बाहरी खानपान और जंक फूड खाने की आदत बन जाने की वजह से हमारा मोटापा बढ़ जाता है। शरीर पर अतिरिक्त चर्बी चढ़ जाती है, ऐसे में यह पता होना चाहिए कि हमें दिनभर में कितनी ऊर्जा की जरूरत है।
 
tips How many times you should eat in a day to lose weight
वजन - फोटो : getty images
अगर आप कम-कम कैलोरी लेंगे तो आपका शरीर संग्रहित वसा को बर्न करना शुरू कर देगा और धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा। दरअसल, अक्सर जब वजन कम करने की बात आती है तो हमारा सारा ध्यान क्या खाएं पर होता है जबकि हम यह भूल जाते हैं कि कैसे खाएं। इसके अलावा आपको टीवी और फोन चलाते वक्त खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे ओवर इटिंग हो जाती है। यानी की आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips How many times you should eat in a day to lose weight
obesity
अगर आप सही में वजन घटाना चाहते हैं तो आपका खुद पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। अपने खानपान की आदत को नियंत्रित करके आप वजन को कम कर सकते हैं। आप जब भी खाना खाएं उससे पहल एक गिलास कुनकुना पानी जरूर पिएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed