फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: संक्रमण के कारण हो सकती है गले में खराश, ये रहे लक्षण और उपचार

Tue, 28 Mar 2023 11:43 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 Mar 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Know These Remedies to Cure Sore throat in Hindi
गले में खराश संक्रमण के कारण हो सकता है - फोटो : istock

Health Tips: बदलते मौसम के कारण अक्सर लोगों के गले में खराश या दर्द हो जाता है। गले में होने वाली कई तरह की समस्या इंफेक्शन या संक्रमण के कारण होती हैं। गले का इंफेक्शन होने पर मुख्य तौर पर दर्द, खराश, ठंडा लगना या बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं गले में इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन, वायरल इन्फेक्शन और एलर्जी के कारण हो सकता है। कई बार मौसम में बदलाव होने या फ्लू के कारण भी गले में संक्रमण हो जाता है। गले में इंफेक्शन होने पर अक्सर लोग उन्हीं लक्षणों पर ध्यान देते हैं, जो गले से जुड़े होते हैं। हालांकि कई लक्षण शरीर के अन्य अंगों पर भी दिखाई देते हैं। बदलते मौसम के कारण अगर आपको गले में खराश, खांसी या दर्द रहता है तो हो सकता है कि आपको गले का इंफेक्शन हो गया हो। चलिए जानते हैं गले में खराश या गले में संक्रमण के लक्षण, बचाव का तरीका और उपचार क्या है।

Today Health Tips Know These Remedies to Cure Sore throat in Hindi
गले में इंफेक्शन का जोखिम बच्चों को अधिक - फोटो : Pixabay

गले में इंफेक्शन का जोखिम किसे अधिक?

गले में संक्रमण का कारण बैक्टीरिया या वायरस हो सकता है। वैसे तो किसी भी आयु वर्ग को गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है, लेकिन सबसे अधिक छोटे बच्चों में यह समस्या देखी जाती है। जिन बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती हैं, उन्हें आसानी से गले में संक्रमण हो सकता है।

Today Health Tips Know These Remedies to Cure Sore throat in Hindi
गले में संक्रमण के लक्षण - फोटो : istock

गले में संक्रमण के लक्षण

  • गले में खराश और दर्द
  • खाने की चीजों को निगलने में कठिनाई
  • टॉन्सिल में सूजन और दर्द
  • टॉन्सिल में सफेद परत जमना
  • गले का लाल होना
  • आवाज में बदलाव और कर्कश हो जाना
  • गला सूखना
  • जुबान पर लाल दाने आना
  • बुखार और खांसी आना
  • सिरदर्द होना
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Know These Remedies to Cure Sore throat in Hindi
गले में संक्रमण के कारण - फोटो : iStock

गले में संक्रमण के कारण

  • सर्दी और वायरल संक्रमण के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। इसमें गले में खराश, दर्द, सूजन और बुखार की समस्या हो सकती है।
  • बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी गले में इंफेक्शन हो सकता है। इस कारण स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो सकती है और गले व टॉन्सिल में संक्रमण हो सकता है।
  • एलर्जी की वजह से भी गले में इंफेक्शन हो सकता है। प्रदूषण, पालतू जानवरों, इम्यून सिस्टम कमजोर होने या अन्य कारणों से एलर्जी हो सकती है।
  • गले पर चोट लगने के कारण व्यक्ति के वोकल काॅर्ड्स और मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, इस कारण गले में खराश की शिकायत होती है। लंबे समय तक गले में खराश होने से इंफेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन
Today Health Tips Know These Remedies to Cure Sore throat in Hindi
प्रदूषित वायु और जगह से रहें दूर - फोटो : istock

गले में इंफेक्शन से बचाव

  • गले में खराश होने या अन्य लक्षण नजर आएं तो लोगों से शारीरिक दूरी बनाएं रखें।
  • साफ सफाई का ख्याल रखें। खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
  • खांसते या छींकते समय मुँह पर रूमाल रखें।
  • सिगरेट शराब का सेवन न करें। धूम्रपान गले में इंफेक्शन को और बढ़ा सकता है।
  • जहां भी वायु प्रदूषण या गंदगी होती है, वहां थ्रोट इंफेक्शन का खतरा रहता है। गंदगी वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • भरपूर मात्रा में पानी पीएं लेकिन ठंडा पानी न पीएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed