सिगरेट पीने की लत बहुत बुरी होती है और इससे पीछा छुड़ा पाना और भी मुश्किल है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा आदि। अगर इन बीमारियों से निजात पानी है तो या तो सिगरेट की लत ना लगने दें या फिर जल्द से जल्द इससे निजात पाएं। हम आपको बताते हैं कि कैसे 21 दिनों में सिगरेट की बुरी लत से पार पाया जा सकता है।
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में
सिगरेट की लत छोड़ने के लिए सबसे पहला और जरुरी कदम है कि उसके लिए खुद को तैयार करना। खुद को इस बात के लिए तैयार करें कि आप जो करने जा रहें हैं वो एक अच्छा काम है और इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में
खुद को तैयार करने के बाद इस बात पर ध्यान दें कि आपका सिगरेट का रुटीन क्या है। मतलब किस समय आपको सबसे ज्यादा सिगरेट की तलब होती है।
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में
ये जान लेने के बाद कि आपको कब सिगरेट की तलब ज्यादा होती है। एक प्लान बनान होगा, इसके लिए एक कागज पर लिखकर इसे अपने घर या कमरे की दिवार पर चिपका दें और उसे रोज देखें।
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में
सबसे पहले और जरुरी है कि इस बारे में किसी डॉक्टर से चर्चा करें कि आपके पास कौन-कौन से तरीके हैं सिगरेट पीना कम किया जा सके। डॉक्टर कई तरीके बताएगा जिससे सिगगेट की लत को करने में कारगर होगी।