दुख या कुछ अप्रिय हो जाना हर किसी की जिंदगी में समय के साथ आता-जाता रहता है और इसके साथ अकेलेपन का अहसास भी बढ़ने लगता है। दोस्तों और परिवार के बीच लगातार अकेलापन महसूस करना अवसाद की बीमारी का संकेत है।
इस बीमारी का समय पर करिए इलाज नहीं तो ले सकते हैं खुद की जान
छोटो बच्चे तो कभी-कभी चिड़चिड़ा व्यवहार करते हैं लेकिन बड़ों का छोटी-छोटी बातों पर झुंझला जाना गुस्सा होना और हमेशा चिड़चिड़ा व्यवहार रहना भी डिप्रेशन की ही निशानी है।
इस बीमारी का समय पर करिए इलाज नहीं तो ले सकते हैं खुद की जान
अगर आपका सेक्स, एक्सरसाइज और गेम्स खेलने का मन नहीं करता तो आपको डॉक्टर की सलाह की जरूरत है।
इस बीमारी का समय पर करिए इलाज नहीं तो ले सकते हैं खुद की जान
नींद का ज्यादा आना या बिलकुल नहीं आना भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है अगर किसी को इस तरह की परेशानी है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
इस बीमारी का समय पर करिए इलाज नहीं तो ले सकते हैं खुद की जान
जब कोई अवसाद में होता है तो कभी-कभी उसका वजन घट जाता है या बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति भूक में परिवर्तन के कारण होती है। कभी ज्यादा भूक लगती है तो कभी खाना-खाने का मन ही नहीं होता।