डॉक्टर आशीष सबरवाल
यौन सेहत और स्वास्थ्य शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक पक्ष को परिभाषित करती है। यौन अंतरंगता को हमेशा कलंक के रूप में देखा जाता रहा है और लोग यौन विषय पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। मौजूदा महामारी के दौर में यौन सेहत की समस्याएं भी अनेक कारणों से बढ़ी हैं। इसके मुख्य कारणों में से एक नौकरी, जीवन कार्य का संतुलन, वित्तीय चुनौतियों, सोशलाईजेशन की कमी और दूसरों के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के चलते उत्पन्न तनाव है। तनाव सीधे हमारे हार्मोंस और मूड को प्रभावित करता है और व्यक्ति की यौनेच्छा को कम करता है, जिससे कपल क्वालिटी टाइम गुजारने में असमर्थ हो जाता है। इसके चलते आप धूम्रपान या अल्कोहल लेने लगते हैं, जिससे आपका यौन प्रदर्शन और ज्यादा खराब होने लगता है। इसकी वजह से इरेक्टाईल डिसफंक्शन, समयपूर्व स्खलन, यौनेच्छा की कमी और पुरुषों की प्रजनन क्षमता में कमी आती है।
कोरोना महामारी के दौर में बढ़ गई हैं यौन सेहत की समस्याएं, इन सुझावों को न करें नजरअंदाज
यौन सेहत को प्रभावित करने वाली समस्याएं
- कैंसर सहित अन्य प्रजनन संबंधी समस्याएं
- पुरुषों की प्रजनन क्षमता में कमी
- मूत्र नली के संक्रमण और मूत्राशय की समस्याएं
- यौन संचारित बीमारियां
- पीड़ादायक यौन संसर्ग और यौनेच्छा में कमी
सैक्सुअल हाईजीन उतनी ही जरूरी है, जितना जरूरी आपके शरीर के अंगों को स्वच्छ रखना है, क्योंकि इससे संक्रमण होने का जोखिम कम हो जाता है और आपकी सेहत बढ़ती है। दुख इस बात है कि यौन हाईजीन की जागरुकता केवल कुछ लोगों को है। बहुत कम लोगों को पता होता है कि मूत्रनली के संक्रमण जैसे अनेक संक्रमणों से महिला और पुरुषों, दोनों को बचना होता है, क्योंकि यौन संबंध केवल पुरुषों का विषय नहीं होता।
ये सुझाव यौन सेहत एवं हाईजीन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं:
ग्रूमिंग
- यह पुरुषों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हाईजीन टिप्स है। नियमित तौर पर ग्रूमिंग से पसीना कम होता है और बैक्टीरिया एकत्रित नहीं हो पाता। आप अपनी सुविधानुसार ट्रिमिंग की दिनचर्या का विकास करें। यौनांगों पर रेजर या शेविंग का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे खुजली या जलन हो सकती है।
मॉईस्चराईजिंग के उत्पाद
- अगर आप अपने यौनांगों को शेव करते हैं, तो उसके आफ्टर इफेक्ट को कम करने के लिए मॉईस्चराईजिंग उत्पादों का इस्तेमाल करें। शुरू करने से पहले हल्की शेविंग क्रीम या फोम लगाएं। जब शेविंग हो जाए, तो जैंटल बॉडी लोशन द्वारा मॉईस्चराईज करें। शेविंग से रूखापन और जलन हो सकती है, इसलिए मॉईस्चराईज करना बहुत महत्वपूर्ण है।