दुबले लोगों के लिए सबसे पहले जरूरी ये है कि अपने अंदर से दुबलेपन की शर्म निकाल दें। ऐसे लोग अकसर खुद को चैलेंज करने से डरते हैं कि वे भी फिट बॉडी बना सकते हैं। ये डर मन से निकाल दें और फिर शुरूआत करें।
दुबले मर्दों के लिए मोटे होने के टिप्स
सिर्फ पतले होने के लिए ही कसरत नहीं की जाती बल्कि मोटा होने के लिए भी करते हैं। हर बार जब आप कसरत शुरू करें तो अगली बार उससे भी ज्यादा करने की ठानें। ऐसे ही धीरे-धीरे आपकी क्षमता बढ़ेगी।
दुबले मर्दों के लिए मोटे होने के टिप्स
एक्सरसाइज के बीच जरूरी आराम भी करें। इस तरह से मांस पेशियां बढ़ती हैं। लगातार एक ही मसल पर एक्सरसाइज न करें। 48 घंटे के बाद ही शुरू करें। रात में 7-8 घेंटे की नींद जरूर लें।
दुबले मर्दों के लिए मोटे होने के टिप्स
मोटा होने के लिए आपको अपनी डायट भी बढ़ानी पड़ेगी। आप ज्यादा तो खाएं लेकिन पौष्टिक ही खाएं न कि जंक फूड।
दुबले मर्दों के लिए मोटे होने के टिप्स
खूब सारा पानी पिएं। आपकी मांसपेशियों का 70% हिस्सा पानी है। पानी इन्हें मजबूत बनाता है।