फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन स्मार्ट तरीकों से आपका भी बच्चा ले सकता है चैन की नींद

Thu, 28 Feb 2019 09:31 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 28 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
tips for how to make baby sleep on his own
baby sleep

अक्सर बच्चे की परवरिश को लेकर माता-पिता चिंतित रहते हैं। बच्चे के खाने-पीने के तौर-तरीकों के साथ-साथ उसे कैसे सुलाएं व अलग सुलाने की आदत डालें इसको भी लेकर चिंतित रहते हैं। माता-पिता इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि बच्चों को किस उम्र से उन्हें अलग सुलाएं। अगर आप भी अपने बच्चे में अलग सोने की आदत डालना चाहते हैं तो उससे पहले ये जान लें कि छोटी सी उम्र से ही अपने से अलग सुलाना क्यों जरूरी है। दरअसल, जब बच्चे अलग सोते हैं तो उनके अंदर आत्मनिर्भरता आती है। इसके अलावा बच्चों को अलग सुलाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

tips for how to make baby sleep on his own
sleep

सोने का वातावरण भी अनुकूल होना जरूरी है। जब आप बच्चे को अलग सुलाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसके कमरे पर ध्यान दें। उसके कमरे का इंटीरियर, परदे का रंग, उसकी बेडशीट, सबकुछ बच्चे की पसंद का होना चाहिए। इससे बच्चा जुड़ाव महसूस करेगा जो उसके लिए अनुकूल होगा। बच्चे को जो भी चीज पसंद हो वह उसके कमरे में सजाएं। बच्चे को यह लगना चाहिए की उसका कमरे उसके हिसाब से सजाया गया है और उसका कमरा है। 

tips for how to make baby sleep on his own
sleep

बच्चों को हमेशा आरामदायक कपड़ा पहना कर सुलाना चाहिए। कई बार बच्चों को असहज कपड़ों के साथ नींद नहीं आती है। इससे उनकी पूरी रात खराब हो सकती है। कपड़ों में हमेशा ध्यान रखें कि कपड़ा कभी टाइट न हो या बच्चे ने जो कपड़ा पहन रखा है उसमें उसको ज्यादा गर्मी न लगे। इसलिए बच्चों को हमेशा नाइट ड्रेस पहना कर सुलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for how to make baby sleep on his own
sleep

बच्चे को कैसे सुलाएं इसको भी लेकर माता-पिता दुविधा में रहते हैं। इसलिए जब भी आप अपने बच्चे को सुलाने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो कैसे सोता है। ऐसा जरूरी नहीं कि जो चीज आपने पढ़ी या सुनी है उसी तरीके से बच्चा सो जाए। क्योंकि हर बच्चे का अलग स्वभाव होता है। इसलिए पहले बच्चे को अच्छे से समझें फिर अपना तरीका अपनाएं। 

विज्ञापन
tips for how to make baby sleep on his own
sleep

सुलाने से पहले बच्चे की मालिश करें। इससे उसको अच्छी नींद आएगी। बच्चों को सुलाते वक्त उनके कमरे की लाइट बंद कर दें। क्योंकि अंधेरे में ही नींद से जुड़ा हार्मोन सक्रिय होता है। यह हार्मोन नींद लेने में सहायक होता है। धीमी संगीत और वार्म लाइट भी नींद में काफी सहायक होते हैं। कमरे की खिड़की के परदे जरूर फैला दें और कमरे का दरवाजा भी बंद कर दें। ताकि बच्चा बिना किसी डिस्टर्बेंस के सो सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed