Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monitoring quality of breast milk for newborns An initiative by AIIMS Nagpur in collaboration with ICMR

नवजातों को मिलने वाले मां के दूध की गुणवत्ता पर नजर: आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर की पहल, एकसमान होगा मानक

Wed, 04 Nov 2026 05:56 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2026 05:56 AM IST
सार

समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों को सुरक्षित मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर देशभर के मिल्क बैंकों के लिए एकसमान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानक तैयार करने की पहल कर रहा है। इसमें दूध के संग्रह, जांच, प्रसंस्करण, भंडारण और वितरण के साथ उपकरणों व प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था भी शामिल होगी।

विज्ञापन
Monitoring quality of breast milk for newborns An initiative by AIIMS Nagpur in collaboration with ICMR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन के कारण अस्पताल की विशेष देखभाल में रखे गए नवजात बच्चों को अब मिल्क बैंक से मिलने वाले मां के दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसके लिए देशभर के मिल्क बैंकों के लिए एकसमान मानक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

दूध जुटाने से बच्चे तक पहुंचने तक होगी निगरानी
आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर की इस पहल के तहत तय किया जाएगा कि मिल्क बैंक में दूध एकत्र करने, उसकी जांच करने, सुरक्षित रखने और नवजात तक पहुंचाने की प्रक्रिया कैसी होनी चाहिए। इसके अलावा मिल्क बैंकों में जरूरी उपकरणों, प्रशिक्षित कर्मचारियों और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को भी मानकों के दायरे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

कमियों की पहचान करना होगा आसान
नए मानकों से देशभर के मिल्क बैंकों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सकेगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस केंद्र में दूध की गुणवत्ता, सुरक्षा, भंडारण या जांच से जुड़ी क्या कमियां हैं। इन कमियों को दूर कर नवजातों तक सुरक्षित मां का दूध पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी हैं मिल्क बैंक?
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव छाबरा के मुताबिक, समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन वाले नवजातों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। मां की बीमारी या दूध बनने में देरी के कारण कई बार बच्चे को मां का दूध नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में मिल्क बैंक से दूसरी स्वस्थ माताओं का दान किया हुआ दूध उपलब्ध कराया जाता है।



ये भी पढ़ें: सेहत की बात: हार्ट अटैक से बचना है तो रोज करें ये एक काम, 50% तक कम हो सकता है दिल की बीमारी का खतरा

दूध को सुरक्षित बनाने की अपनाई जाती है प्रक्रिया
मिल्क बैंक में दान किए गए दूध की पहले जांच की जाती है। इसके बाद उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत गर्म करके सुरक्षित बनाया जाता है और तय तापमान पर रखा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य दूध में मौजूद संभावित हानिकारक सूक्ष्मजीवों के जोखिम को कम करना और नवजातों तक सुरक्षित दूध पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed