Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हार्ट अटैक से बचना है तो रोज करें ये एक काम, 50% तक कम हो सकता है दिल की बीमारी का खतरा

Tue, 03 Nov 2026 10:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Nov 2026 10:55 PM IST
सार

रोजाना पैदल चलने की आदत हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट वॉक करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। नियमित वॉक वजन घटाने, तनाव कम करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में सहायक है।

विज्ञापन
Can Daily Walking Help Prevent Heart Attacks se kaise bache know in hindi
हृदय की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

दिल की बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग विश्व स्तर पर मौत का प्रमुख कारण है, जो हर तीन मौतों में से लगभग एक मौत के लिए जिम्मेदार है। कुछ दशकों पहले तक माना जाता था कि हार्ट की समस्याएं सिर्फ बुजुर्गों को होती है पर अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार होते जा रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और जीवनशैली की गड़बड़ी इसका प्रमुख जोखिम कारक हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि दिल की स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना जिम नहीं जा पा रहे हैं तो नियमित रूप से पैदल चलने की आदत भी हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है।

मतलब दिल को स्वस्थ रखने के लिए छोटे-छोटे उपाय भी फायदेमंद हो सकते हैं।

Trending Videos
Can Daily Walking Help Prevent Heart Attacks se kaise bache know in hindi
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा - फोटो : Adobe Stock

रोजाना वॉक करने से मजबूत होता है दिल

जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जामा) में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से पैदल चलना हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे जोखिम कारकों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ये सभी स्थितियां हृदय रोगों का खतरा बढ़ाती हैं।
 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 7,000 से 10,000 कदम चलना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  • वहीं, सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट की तेज चाल से वॉक करना भी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
Can Daily Walking Help Prevent Heart Attacks se kaise bache know in hindi
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

नियमित वॉक करने से रक्त संचार बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इससे स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का जोखिम भी कम हो सकता है। इसके अलावा पैदल चलने से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार देखा गया और ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में भी मददगार है। 
 

  • अध्ययनों से पता चलता है कि इससे धमनियों में प्लाक जमने और ब्लॉकेज का खतरा भी कम हो सकता है।


हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भोजन के बाद 15 से 20 मिनट तक टहलना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। खासकर डायबिटीज के जोखिम वाले लोगों के लिए यह आदत उपयोगी है। ब्लड शुगर का बेहतर नियंत्रण हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Daily Walking Help Prevent Heart Attacks se kaise bache know in hindi
वॉक करने के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

वॉक करने से और क्या होता है?

नियमित रूप से वॉक करना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।

  •  नियमित चलने से हृदय की फिटनेस और ऑक्सीजन पंप करने की क्षमता बेहतर होती है।
  • वॉक करने से एंडॉर्फिन रिलीज होते हैं, जो मूड बेहतर बनाने और तनाव घटाने में मदद करते हैं।
  • पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है और मोटापे का जोखिम कम करने में सहायता मिलती है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed