फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: थायरॉयड में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Fri, 16 Jul 2021 08:19 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Thyroid diet tips know what to eat and what to avoid in Thyroid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


हमारे शरीर में थायरॉयड की भूमिका बहुत अहम होती है। दरअसल, थायरॉयड एक ग्रंथि होती है, जो तितली के आकार की होती है और गले में स्थित होती है। यह ग्रंथि शरीर में स्थित कोशिकाओं को नियंत्रित करती है। अगर यह ग्रंथि सही से काम न करे, तो बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज के समय में हाइपरथायरॉयडिज्म की समस्या से बहुत से लोग पीड़ित हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह एक ऐसी स्थिति होती है, जो जरूरत से ज्यादा थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करने लगती है। इससे कमजोरी, कंपकंपी, दस्त, वजन घट जाना, अनिद्रा और दिल की धड़कनों का ऊपर-नीचे होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा देखा गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं थायरॉयड की समस्या से अधिक पीड़ित होती हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि थायरॉयड में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है? 

Thyroid diet tips know what to eat and what to avoid in Thyroid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थायरॉयड कम हो तो प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं 

  • प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ थायरॉयड हार्मोन्स के लिए फायदेमंद होते हैं। मूंग दाल, मोठ दाल, चना, राजमा, अंडा, चिकन और मछली आदि प्रोटीन के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। 
Thyroid diet tips know what to eat and what to avoid in Thyroid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

थायरॉयड कम हो तो सूखे मेवे और बीज का करें सेवन 

  • सूखे मेवे में अधिक मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है, जो थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में मदद करता है। इसलिए सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन करें। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में 2-3 सूखे मेवे से ज्यादा न खाएं, क्योंकि ये थायरॉयड की समस्या को बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thyroid diet tips know what to eat and what to avoid in Thyroid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थायरॉयड अधिक हो तो खाएं ये चीजें 

  • हाइपरथायरॉयडिज्म की समस्या में डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर) और कुछ सब्जियां फायदेमंद होती हैं। फूल गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां थायरॉयड हार्मोन्स के उत्पादन को कम करती हैं। इसलिए जिन लोगों का थायरॉयड अधिक होता है, उन्हें इन सब्जियों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 
विज्ञापन
Thyroid diet tips know what to eat and what to avoid in Thyroid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

इन चीजों का सेवन न करें 

  • अगर आप हाइपरथायरॉयडिज्म की समस्या से पीड़ित हैं, तो भोजन से पहले पानी या कोई भी ड्रिंक लेने से बचें। इसके अलावा जंक फूड से भी परहेज करें, क्योंकि ये वजन बढ़ा सकते हैं और इसके साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, मोटापा और हृदय संबंधी समस्या) भी पैदा हो जाती हैं। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed