फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर और मिलेगी अलग सुंदरता, ये चीजें कर सकती हैं आपकी मदद

Tue, 26 Jan 2021 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
These things will remove facial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने चेहरे को निखार देने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। वहीं, अगर हमारे चेहरे पर किसी तरह की कोई परेशानी हो जाए तो मानो हमारे ऊपर तो पहाड़ ही टूट पड़ता है। ऐसे में हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारी परेशानियां दूर हो सके और हमारे चेहरे पर निखार आ सके। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि जब तक आप इन क्रीम वगैरह का इस्तेमाल करते हैं तब तक तो आपके चेहरे का निखार बना रहता है और जैसे ही आप इनका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, वैसे ही दिक्कतें फिर से लौट आती हैं। इसलिए आपको कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपको फायदा मिल सके। तो चलिए आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

These things will remove facial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

बात जब खीरे की आती है, तो हमारे मन में एक स्वादिष्ट सलाद का ख्याल जरूर आता है, लेकिन खीरा खाने के अलावा हमारे चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले खीरे का पेस्ट बना लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाली परेशानियों और रूखेपन से छुटकारा मिल सकता है।

These things will remove facial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दही हमारे पेट के लिए तो फायदेमंद होती ही है, साथ ही ये हमारे चेहरे को भी कई लाभ दे सकती है। चेहरे में पाए जाने बैक्टीरिया हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपको करना ये है कि सबसे पहले थोड़ी दही, शहद और गुलाब जल लेकर इन सभी को मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें। यहां आपको बता दें कि शहद और दही हमारी त्वचा को ठंडक देने का काम करती है, जिससे हमारी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब लगाने के बाद 20 मिनट हो जाएं और ये अच्छे से सूख जाए तो आप इसे अच्छे से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things will remove facial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम कई तरह के फलों का सेवन करते हैं, ताकि हमारे शरीर को इनके फायदे मिल सके। इन्हीं में से एक फल है संतरा। संतरा खाने से हमारे शरीर को जितने फायदे मिलते हैं, उससे कहीं ज्यादा इसके इस्तेमाल से हमारे चेहरे को लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को मिक्सी की मदद से पीस लें और फिर इसमें से एक चम्मच लें और उसमें थोड़ी से दही मिला लें। मिलाने के बाद एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं और जब 20 से 25 मिनट बाद ये सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी।

विज्ञापन
These things will remove facial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगों का चेहरा ऑयली होता है यानी उस पर तेल जैसी चिपचिपाहट होती है उसको कम करने में शहद हमारी काफी मदद करता है। साथ ही ये हमारे चेहरे को नमी देने का काम भी करता है। इसके लिए आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी फेस मास्क में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाले दाने और चिपचिपाहट को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए शहद हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed