कीवी एक ऐसा फल है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। स्वाद में तीखा और मीठा लगने वाले इस फल का मूल स्थान वैसे तो चीन है, लेकिन इसकी खेती भारत में भी कई जगहों, जैसे कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक में होती है। इस फल की खासियत ये है कि इसमें कुछ भी फेंकने वाली चीज नहीं होती है। आप इसके छिलके और बीज सहित पूरा फल खा सकते हैं और पूरा फल खाना ही सबसे ज्यादा पौष्टिक भी होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"600eb0918ebc3e333c45270b","slug":"health-benefits-of-kiwi-fruits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह फल, कब्ज की समस्या से दिला सकता है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह फल, कब्ज की समस्या से दिला सकता है राहत
Tue, 26 Jan 2021 03:25 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 26 Jan 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
कीवी के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अनिद्रा की समस्या को दूर करता है कीवी
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, यह फल अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने में फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और सेरोटोनिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में सेरोटोनिन की निम्न मात्रा के कारण ही अनिद्रा की समस्या होती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो कीवी का सेवन जरूर करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने में भी करता है मदद
- कीवी को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है। दरअसल, यह विटामिन-सी और विभिन्न पॉलीफेनॉल की मौजूदगी के कारण इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कीवी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय के लिए भी फायदेमंद है कीवी
- शोध में यह पाया गया है कि इस फल में मौजूद विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। रोजाना कीवी का सेवन दिल को सुरक्षित रखता है और हृदय रोग के खतरे से बचा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज की समस्या को करता है दूर
- कीवी कब्ज की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। दरअसल, इस फल में फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इस फल के रोजाना सेवन से कब्ज से पीड़ित लोगों में बिना किसी समस्या के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।