फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, होंगे कई फायदे

Tue, 19 Jan 2021 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
These home remedies can reduce the rising blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ने काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रखा है। लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं ताकि इस बीमारी में आराम मिल सके, लेकिन कई लोगों को फिर भी आराम नहीं मिल पाता। ये बीमारी अंदर ही अंदर कई तरीकों से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी जीवनशैली में बदलाव करके हम इस बीमारी में राहत पा सकते हैं और साथ ही इस बीमारी को खत्म करने के लिए हमारी मदद कई घरेलू नुस्खे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

These home remedies can reduce the rising blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई बल्ड प्रेशर की समस्या में राहत पाने में हमारी मदद काली मिर्च कर सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार जब ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ने लगता है तो आधे गिलास पानी में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करने से आराम मिल सकता है। जिन लोगों को इस तरह की समस्या है, उन्हें अपने खाने में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा काली मिर्च दांतों के दर्द, आंखों की रोशनी बढ़ाने, शरीर से सूजन कम करने जैसी कई चीजों में भी मदद करती है।

These home remedies can reduce the rising blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सब्जी बनानी हो या फिर सलाद काटना हो, इन सभी में हम प्याज का इस्तेमाल जरूर करते हैं जो कि हमारे मुंह का स्वाद बनाए रखता है। लेकिन प्याज का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी काफी राहत मिल सकती है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स काफी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर तुरंत कम हो सकता है। इसलिए प्याज के सेवन की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These home remedies can reduce the rising blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन का इस्तेमाल सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके साथ ही इसे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वैसे तो लहसुन को पकाकर खा सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से इसके गुण खत्म हो जाते हैं। इसलिए लहसुन को काटकर सीधे पानी के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कच्चा लहसुन पसंद नहीं है तो आप अपने खाने में इसका सेवन कर सकते हैं। लहसुन हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण रखने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
These home remedies can reduce the rising blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंवला का सेवन हमारे शरीर को कई फायदे देता है। बालों से लेकर आंखों तक ये हर किसी के लिए फायेदमंद होता है। साथ ही आंवला हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में भी आराम देने का काम करता है। अगर आपको आंवला खाना पसंद नहीं है, तो आप पानी में आधा चम्मच आंवले का पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसका सेवन शहद के साथ करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है। आंवले का जूस भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed