फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो तरीके जिनसे आप रह सकते हैं बीमारियों से दूर, जानें इनके बारे में सबकुछ

Tue, 19 Jan 2021 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
These are the ways you can stay away from diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं इंसान को हमेशा स्वस्थ रहना चाहिए, क्योंकि अगर वो स्वस्थ रहेगा तभी उसका मन काम में लगेगा। वहीं, जो लोग रोगों से घिरे होते हैं या जो पूरी तरह स्वस्थ महसूस नहीं करते हैं न तो उनका मन किसी काम में लगता है और न ही उनके हाथ सफलता लगती है। इसलिए अगर आपको सफल होना है तो आपका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग हेल्दी भोजन करते हैं, व्यायाम करते हैं और भी कई ऐसी चीजें करते हैं, जिससे वो स्वस्थ रहें। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आप बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे और एकदम ताजा और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

These are the ways you can stay away from diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम दिनभर दफ्तर में या अपने घर पर ही काम करते रहते हैं। ऐसे में इंसान का थकना तो स्वाभाविक है, जिसके कारण उसे एक अच्छी नींद चाहिए। लेकिन क्या सिर्फ एक अच्छी नींद लेना ही काफी है? या इसके अलावा भी कुछ है जो हम नहीं करते हैं। दरअसल, हमारे शरीर को सिर्फ नींद ही नहीं बल्कि पूरा आराम चाहिए होता है, ताकि वो बाद में स्वस्थ महसूस कर सके। इसके लिए आपको आठ घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए, साथ ही सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि ये हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाती है और हमें पूरी तरह नींद लेने में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

These are the ways you can stay away from diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इंसान को अगर जीना है तो उसको खाना जरूर चाहिए, लेकिन इसके साथ एक और चीज है जो मानव शरीर के लिए बेहद जरूरी है और वो है पानी। लेकिन क्या हम पानी पीते हुए कोई गलती तो नहीं करते, क्योंकि पानी के जरिए भी हमें कई बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि तांबे के बर्तन में रखें पानी को ही पिएं। तांबे में बैक्टीरिया नाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण होने से बचाती है। साथ ही ये पानी लिवर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसलिए बढ़े बुजुर्ग भी तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन करने को कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the ways you can stay away from diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे दिन का सबसे ज्यादा समय बैठे हुए गुजरता है। दफ्तर में काम करने के दौरान ज्यादातर लोग कुर्सी पर बैठे रहते हैं ऐसे में हम कई बार तिरछा या फिर टेढ़ा बैठ जाते हैं, जो कि सही नहीं माना जाता है। हमेशा सीधा बैठने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर आप सीधे नहीं बैठते हैं और आपकी शरीर की मुद्रा सही नहीं होती है तो अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी वजह से हमें पीठ दर्द, बदन दर्द और कमर दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। इसलिए हमेशा सीधे बैठने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
These are the ways you can stay away from diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हम क्या खा रहे हैं, किस समय खा रहे हैं और ये हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। इन सब बातों का ध्यान देने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा खाने के सेवन की वजह से भी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हमें अपने शारिरिक कार्यों के हिसाब से भोजन का सेवन करना चाहिए। हल्का भोजन हमारे शरीर के लिए हमेशा ही सही माना गया है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed