फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठिठुरती ठंड से बचाने में मदद कर सकती हैं ये पांच चीजें, अपने भोजन में करें शामिल

Fri, 01 Jan 2021 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
These five things can help protect you from the freezing cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा चिंता अपने स्वास्थ्य की होती है, जो की बिल्कुल सही भी है क्योंकि सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी है। ऐसे में हमें इस मौसम में अपने खानपान में कुछ खास चीजों को जोड़ने की जरूरत है, ताकि हमसे बीमारियां कोसों दूर रह सके और हम बिल्कुल स्वस्थ रह सके। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अगर आप अपने भोजन में शामिल करते हैं तो सर्दी का डटकर सामना करने में सक्षम होंगे।

These five things can help protect you from the freezing cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी को हमें अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए और वो भी खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। खाने में तो लगभग सभी लोग हल्दी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप हल्दी का उपयोग दूध में डालकर यानी हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो सर्दियों में आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में काफी मदद मिल सकती है।

These five things can help protect you from the freezing cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आप हल्दी वाली चाय का भी सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसके सेवन से भी हमारे शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए हमेशा ही लाभकारी होती हैं। अगर आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाना है तो आपको एंटी ऑक्सीडेंट युक्त सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप चेरी, लीची, संतरा, किवी और नींबू जैसी चीजों को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These five things can help protect you from the freezing cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विटामिन-सी हमारे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसलिए इनका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिससे आपको सर्दी का सामना करने में आसानी हो सकती है। सर्दियों में हमें खांसी-जुकाम या फिर गले में हो रही खराश की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में हम कई दवाईयों का भी सेवन करते हैं, लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास आराम नहीं मिलता है।

विज्ञापन
These five things can help protect you from the freezing cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे में सर्दियों में आपकी मदद अदरक वाली चाय कर सकती है। इसका सेवन गर्म-गर्म करने से शरीर की थकावट तो दूर होती ही है, साथ ही आपको इन बीमारियों से निजात पाने में भी मदद मिलती है। दालचीनी का सेवन करने से भी सर्दियों से बचने में काफी मदद मिलती है। दालचीनी वाली चाय या फिर अपने भोजन में दालचीनी को डालने से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed