काम का दबाव या जानबूझकर देर से सोने की आदत बहुत भारी पड़ सकती है। हो सकता है कि आप 5 घंटे की नींद के बाद भी आराम से काम कर सकते हैं लेकिन लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से ये खतरनाक साबित हो सकता है। इस आदत को तुरंत बदलें। वयस्कों को लगभग 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम की नींद रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ और कई सारी बीमारियों को अनजाने में बुलावा देती है।
अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें
घर में खाना बनाने का वक्त नहीं है या फिर जल्दबाजी में बाहर का खाना खा लेना आम बात है लेकिन अक्सर ये आदत अनजाने में ही कई बीमारियों का न्यौता दे देती है। बीमारियों को साथ लाने वाली इस तरह की चीजों से दूरी बनाकर रखें। ये मोटापा, टाइप 2 डायबटीज और कोलेस्ट्राल बढ़ने जैसी समस्याओं सामने लाते हैं।
अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें
गर्मियों में पानी की जगह प्यास बुझाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। ये जानते हुए कि ये कितना खतरनाक हो सकता है लोग लगातार इसे पीते रहते हैं। इस आदत क बदलें।
अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें
फोन तो आज के समय सबकी जरुरत सी बन गया है। ऐसे में इसका प्रयोग बंद करना तो मुश्किल है लेकिन कम से कम प्रयोग किया जाए, ये संभव है। शोध बताते हैं कि लगातार कई घंटें तक फोन का प्रयोग सेहत पर उल्टा प्रभाव डालता है। 2011 का एक शोध कहता है कि 20 से 24 साल के बच्चों में तनाव और नींद ना आने की समस्या बहुत ज्यादा फोन के प्रयोग की वजह से है।
अनजाने में 9 अच्छी आदतें बना रही हैं रोगी, पढ़ें
हर छोटे-मोटे दर्द के लिए पेनकिलर खाना कुछ समय के लिए राहत तो देता है लेकिन कई सारे साइड इफेक्ट भी हैं जिससे हम अनजान हैं। पेट में गैस बनने से लेकर किडनी खराब होने जैसी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।