फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin D: कहीं आपमें भी तो नहीं है विटामिन-डी की कमी? ये चार लक्षण हैं तो तुरंत हो जाइए अलर्ट

Thu, 16 Nov 2023 03:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Nov 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
symptoms of vitamin d deficiency in body know why vitamin d is important
विटामिन डी की कमी के लक्षण - फोटो : iStock

हमारे शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन-डी, जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, ये शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आमतौर पर इसे सिर्फ हड्डियों की सेहत से जोड़कर देखा जाता है पर असल में इम्युनिटी से लेकर कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के लिए हमें निरंतर रूप से इसकी आवश्यकता होती है। कहीं आपमें इस विटामिन की कमी तो नहीं है?



विटामिन-डी कई प्रकार से हमारे लिए आवश्यक है, यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में भी सहायक है। हैरानी की बात यह है कि विटामिन डी की कमी जितना आप सोच सकते हैं उससे कहीं अधिक आम है।

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, लगभग एक अरब लोगों में विटामिन डी का स्तर कम सामान्य से कम है। आइए जानते हैं कि किन संकेतों के आधार पर आप जान सकते हैं कि कहीं खतरा आपमें भी तो नहीं है?

symptoms of vitamin d deficiency in body know why vitamin d is important
प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी - फोटो : iStock

बार-बार होते हैं बीमार?

यदि आप खुद को सामान्य से अधिक बार बीमार पड़ते हुए पाते हैं, खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान, तो यह संकेत हो सकता है कि अपर्याप्त विटामिन-डी के कारण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई है। यह महत्वपूर्ण विटामिन आपकी प्रतिरक्षा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विटामिन-सी की ही तरह विटामिन-डी की इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

symptoms of vitamin d deficiency in body know why vitamin d is important
विटामिन डी की कमी के संकेत - फोटो : iStock

घावों को ठीक होने में लगता है अधिक समय

यदि आपके घाव और कट को ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगता है, तो यह भी विटामिन-डी की कमी के कारण हो सकता है। यह महत्वपूर्ण पोषक तत्व शरीर की प्राकृतिक उपचार प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इम्युनिटी की कमजोरी कारण घावों में संक्रमण होने का भी खतरा हो सकता है।

घावों के देर से भरने की समस्या डायबिटीज में भी होती है, इसलिए ऐसे लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ली जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of vitamin d deficiency in body know why vitamin d is important
हड्डियों में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

हड्डियों और मांसपेशियों में रहता है दर्द

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी है। विटामिन-डी के स्तर में कमी के परिणामस्वरूप हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और यहां तक कि ऑस्टियोमलेशिया जैसी गंभीर स्थितियां भी हो सकती हैं। यदि आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों में अस्पष्ट कारणों से दर्द और ऐंठन का अनुभव करते हैं, तो विटामिन-डी के टेस्ट को लेकर एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
symptoms of vitamin d deficiency in body know why vitamin d is important
बाल झड़ने की समस्या - फोटो : Pixabay

बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं बाल?

बालों के झड़ने की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन है, इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें से विटामिन-डी की कमी भी एक है। यदि आपके बाल सामान्य से अधिक पतले या झड़ रहे हैं, तो यह अपर्याप्त विटामिन डी के स्तर से जुड़ी समस्या हो सकती है। कई बार बालों की समस्याओं को ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको इसके सप्लीमेंट्स की भी सलाह दे सकते हैं, इसलिए नियमित रूप से आहार में इस विटामिन को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed