Elisabet Lann Fell Down: हाल ही में स्वीडन की नई स्वास्थ्य मंत्री एलिसाबेथ लैन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस घटना ने सबको चौंका दिया, हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने खुद बताया कि ऐसा ब्लड शुगर लेवल गिरने की वजह से हुआ। यह घटना हमें याद दिलाती है कि अचानक चक्कर आना या बेहोश हो जाना सिर्फ थकान का लक्षण नहीं होता। यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है, जिसे हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Health Tips: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिर पड़ीं स्वीडन की हेल्थ मिनिस्टर, जानें किन वजहों से अचानक आ सकता है चक्कर
Sweden Minister Elisabet Lann: स्वीडन की हेल्थ मिनिस्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक चक्कर आने की वजह से गिर गईं, जिनका वीडियो इन तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन-किन वजहों से चक्कर आ सकता है।
अचानक ब्लड शुगर का कम होना
चक्कर आने के कुछ सबसे आम कारण होते हैं जो ज्यादा गंभीर नहीं होते। इनमें पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), ब्लड शुगर का कम होना और लंबे समय तक खड़े रहने के बाद अचानक बैठने या लेटने से ब्लड प्रेशर का गिरना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री एलिसाबेथ लैन का भी ब्लड शुगर लेवल गिरने की वजह से चक्कर आया था।
जब शरीर में पानी की कमी होती है या ब्लड शुगर कम हो जाता है, तो दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे चक्कर आने की आशंका बढ़ जाती है।
UPDATE: Elisabet Lann is now stable and says her collapse was due to low blood sugar.
“This was not exactly a normal Tuesday, and this is what can happen when you have a blood sugar drop.”
— Shadow of Ezra (@ShadowofEzra) September 9, 2025
स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थितियां
कभी-कभी चक्कर आना किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इनमें एनीमिया (शरीर में खून की कमी), या तंत्रिका संबंधी विकार (जैसे माइग्रेन) शामिल हैं। दिल की धड़कन अनियमित होने पर भी दिमाग तक रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे चक्कर आने की आशंका बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: किडनी की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? आज से ही करें पालन
लाइफस्टाइल और अन्य कारक
हमारी जीवनशैली भी चक्कर आने का कारण बन सकती है। अधिक तनाव और पर्याप्त नींद न लेना दोनों ही शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे चक्कर आ सकता है। इसके अलावा कुछ दवाइयों के साइड एफेक्ट की वजह से भी चक्कर आ सकता है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर या अवसाद (डिप्रेशन) की दवाइयां।
ये भी पढ़ें- Health Tips: लंबे समय से पेट में गैस बनने की समस्या से हैं परेशान, डॉक्टर ने बताई ये तीन बड़ी वजहें
डॉक्टर से सलाह है जरूरी
अगर आपको बार-बार या अचानक बिना किसी कारण के चक्कर आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें, ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इससे बचने के लिए आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और संतुलित आहार लें साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।