फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं ये इन बीमारियों का शुरुआती लक्षण तो नहीं

Sat, 06 Dec 2025 04:02 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 06 Dec 2025 04:02 PM IST
सार

Sudden Blackout In Vision: आंखों के सामने अचानक अंधेरा होना एक गंभीर समस्या है, जिसको अक्सर लोग थकान और सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ये किन बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।  

विज्ञापन
Sudden Darkness in Front of Your Eyes Know the Early Warning Signs of these Health Conditions
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock

Sudden Darkness In Eyes: आंख के सामने अचानक कुछ पलों के लिए अंधेरा छा जाना एक बहुत ही गंभीर मेडिकल चेतावनी है, जिसे डॉक्टरी भाषा में ट्रांजिएंट विजन लॉस कहते हैं। यह अंधेरा अक्सर कुछ सेकंडों के लिए होता है और फिर अपने आप ठीक हो जाता है। लोग इसे थकान या कमजोरी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लक्षण मस्तिष्क और हृदय से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है।



यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब आंखों की ओर जाने वाली रक्त वाहिकाओं में ब्लड फ्लो अस्थायी रूप से बाधित हो जाता है। यह रुकावट अक्सर कोलेस्ट्रॉल के जमाव या खून के थक्के के कारण होती है। इसे नजरअंदाज करना कई बार 'जानलेवा' भी हो सकता है, क्योंकि यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को तेजी से बढ़ाती है। इसलिए अगर आप इस तरह के लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Sudden Darkness in Front of Your Eyes Know the Early Warning Signs of these Health Conditions
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock

स्ट्रोक का खतरा
आंख के सामने अंधेरा छाने का सबसे बड़ा और खतरनाक कारण ट्रांजिएंट इस्कीमिक अटैक हो सकता है, जिसे मिनी-स्ट्रोक भी कहते हैं। यह तब होता है जब आंखों को खून पहुंचाने वाली धमनी में एक छोटा-सा थक्का अटक जाता है और ब्लड फ्लो को रोक देता है। यह स्थिति अक्सर कुछ मिनटों में ही ठीक हो जाती है, लेकिन यह इस बात की स्पष्ट चेतावनी है कि मरीज को भविष्य में बड़ा स्ट्रोक आ सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज कराना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सप्लीमेंट्स के बजाय इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल, दूर होगी विटामिन बी 12 की कमी
Sudden Darkness in Front of Your Eyes Know the Early Warning Signs of these Health Conditions
हार्ट - फोटो : Adobe stock Images

हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग
आंखों की ओर जाने वाली रक्त वाहिकाओं का बाधित होना सीधे तौर पर अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग का संकेत हो सकता है। हाई बीपी धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें सख्त बनाता है। जब ये वाहिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं, तो रक्त का प्रवाह अस्थिर हो जाता है। हृदय रोगियों को ऐसी स्थिति में तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सीने में हल्के दर्द के साथ दिख रहे हैं ये चार लक्षण, हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudden Darkness in Front of Your Eyes Know the Early Warning Signs of these Health Conditions
थकान - फोटो : Freepik

एनीमिया और लो ब्लड शुगर
कभी-कभी अंधेरा छाना किसी अंतर्निहित समस्या का संकेत भी हो सकता है। गंभीर एनीमिया (खून की कमी) के कारण मस्तिष्क और आंखों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे यह लक्षण दिखता है। इसके अलावा लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया के कारण भी आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है। यह स्थिति अक्सर ही डायबिटीज के मरीजों में देखने को मिलती है।
 

विज्ञापन
Sudden Darkness in Front of Your Eyes Know the Early Warning Signs of these Health Conditions
डॉक्टर से मिलें - फोटो : Freepik
कब डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें?
अगर अंधेरा छाना बार-बार हो रहा है, या इसके साथ बोलने में कठिनाई, हाथ या पैर में कमजोरी, या तेज सिरदर्द महसूस हो, तो यह एक मेडिकल इमरजेंसी है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की वाहिकाओं की जांच करके सही कारण का पता लगाएंगे।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed