Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: सूखा रहता है आपका मुंह और दांतों में दर्द, डायबिटीज से क्या है इनका कनेक्शन?

Tue, 17 Nov 2026 10:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 10:04 PM IST
सार

डायबिटीज का असर दांतों और मसूड़ों पर भी पड़ सकता है। ब्लड शुगर के कंट्रोल में न रहने से मसूड़ों में संक्रमण, कैविटी, मुंह सूखने और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग, ब्लड शुगर कंट्रोल से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
How Does Diabetes Affect Your Teeth and Gums know Dental Problems risk
डायबिटीज में मुंह की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, सभी उम्र के लोगों को इसका शिकार देखा जा रहा है। ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहने से शरीर को समय के साथ कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इससे आपको आंखों, किडनी, दिल और नसों पर असर हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपके मुंह और दांतों पर भी पड़ सकता है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं,  लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर बढ़े रहने पर मसूड़ों में सूजन, मुंह सूखने और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोग मसूड़ों से खून आने या सांसों से बदबू को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि डायबिटीज के मरीजों में ये ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानी के संकेत हो सकते हैं।

अगर आप भी डायबिटीज का शिकार हैं तो इस तरह के लक्षणों को अनदेखा न करें। मुंह में बनी रहने वाली दिक्कतों के कारण को समझने के लिए समय रहते डॉक्टर की सलाह लें।

Trending Videos
How Does Diabetes Affect Your Teeth and Gums know Dental Problems risk
दांतों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज में दांतों की समस्याएं

डॉक्टर बताते हैं, मसूड़ों की गंभीर बीमारी ब्लड शुगर को कंट्रोल करना भी मुश्किल बना सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ खानपान और दवाओं का ध्यान रखना काफी नहीं है, आपको दांतों और मसूड़ों की देखभाल करना भी जरूरी है।

 

  • डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ा रहने से मसूड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।  
  • इसके कारण मसूड़ों के लाल होने, सूजन आने और ब्रश करते समय खून निकलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • इस तरह की दिक्कतों का समय पर इलाज न होने पर यह समस्या पीरियोडोंटाइटिस का कारण बन सकती है।
How Does Diabetes Affect Your Teeth and Gums know Dental Problems risk
दांतों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

दांतों में कैविटी का खतरा
 

  • ब्लड शुगर का अक्सर बढ़ा रहना लार में भी ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा सकता है। इससे मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है। ये बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर कैविटी पैदा कर सकते हैं।


मुंह में इंफेक्शन की दिक्कत
 

  • डायबिटीज और कुछ दवाओं के कारण लार कम बन पाती है। इससे मुंह सूखने, छाले पड़ने, दांतों में सड़न और फंगल इंफेक्शन यानी ओरल थ्रश का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मुंह में सफेद धब्बे और दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Does Diabetes Affect Your Teeth and Gums know Dental Problems risk
मुंह की स्वच्छता का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com

दांत हो सकते हैं कमजोर

डायबिटीज में संक्रमण से लड़ने की क्षमता और घाव भरने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो जाती है। मसूड़ों की बीमारी गंभीर होने पर दांत ढीले पड़ सकते हैं और समय पर इलाज न मिलने पर गिर भी सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी दांतों और मसूड़ों की सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए।
 

  • अगर आपको डायबिटीज है तो दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें। रोज दांतों के बीच की सफाई करने के साथ ब्लड शुगर नियंत्रित रखें और नियमित डेंटिस्ट से जांच कराएं। मसूड़ों से खून आने या लगातार बदबू रहने पर डॉक्टर को दिखाएं। 




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed