फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सीने में हल्के दर्द के साथ दिख रहे हैं ये चार लक्षण, हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

Sat, 06 Dec 2025 07:18 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 06 Dec 2025 07:18 PM IST
सार

High Cholesterol Signs : कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत गंभीर होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर कई संकेत मिलते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
High cholesterol Warning Signs causes symptoms treatment Jaane high Cholesterol ke lakshan evam upchaar
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock

High Cholesterol Signs: हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि यह शुरुआती चरणों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता है। हालांकि जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और फैट धमनियों में जमा होने लगती है, तो शरीर कुछ सूक्ष्म चेतावनी संकेत देना शुरू कर देता है। इनमें से एक चेतावनी है सीने में हल्का दर्द या बेचैनी। 



यह दर्द तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त खून नहीं मिल पाता, क्योंकि धमनियों में फैट जमाव के कारण रुकावट पैदा हो रही होती है। इसे एनजाइना कहा जाता है। अगर आप सीने में हल्के दर्द के साथ-साथ कुछ अन्य शारीरिक लक्षण भी महसूस कर रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

आइए इस लेख में ऐसे ही चार लक्षणों के बारे में जानते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को तेजी से बढ़ाती है। समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से इस गंभीर खतरे को टाला जा सकता है।

High cholesterol Warning Signs causes symptoms treatment Jaane high Cholesterol ke lakshan evam upchaar
हाई कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Freepik.com

हाथों और पैरों में सुन्नपन
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में फैट जमा हो जाती है, जिससे रक्त का संचार धीमा पड़ जाता है। जब हाथ और पैरों की छोटी धमनियों में रक्त का प्रवाह कम होता है, तो उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसी कारण हाथों और पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी या ऐंठन महसूस हो सकती है, खासकर रात के समय। इसे अक्सर पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का संकेत माना जाता है, जो सीधे कोलेस्ट्रॉल जमाव से जुड़ी है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: 40 पार की जादुई आदतें अपना ली तो बनी रहेगी तंदरुस्ती, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारी

High cholesterol Warning Signs causes symptoms treatment Jaane high Cholesterol ke lakshan evam upchaar
कोलेस्ट्रॉल, हार्ट - फोटो : Adobe Stock

आंखों के आसपास पीले जमाव
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक बढ़ने पर, इसके जमाव आंखों के आसपास दिखाई देने लगते हैं। आंखों की ऊपरी या निचली पलकों पर पीले रंग के हल्के उभार या गांठें बन जाती हैं, जिन्हें जैंथेलाज्मा कहा जाता है। यह स्पष्ट रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल का शारीरिक संकेत होता है, जिसे त्वचा विशेषज्ञ या डॉक्टर तुरंत पहचान सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: पानी पीते ही दांतों में होती है झनझनाहट? जान लें इस स्थिति में क्या करें और क्या न करें?
विज्ञापन
विज्ञापन
High cholesterol Warning Signs causes symptoms treatment Jaane high Cholesterol ke lakshan evam upchaar
थकान - फोटो : Freepik

थकान और सांस फूलना
कमजोर रक्त संचार का सीधा परिणाम थकान होती है। जब धमनियों में रुकावट होती है, तो हृदय को शरीर के अंगों तक रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इस अतिरिक्त प्रयास के कारण व्यक्ति को लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा, तेज चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने की समस्या भी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
High cholesterol Warning Signs causes symptoms treatment Jaane high Cholesterol ke lakshan evam upchaar
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock

पैरों में दर्द या त्वचा का बदलाव
लंबे समय तक ब्लड फ्लो खराब रहने से पैरों पर इसका असर दिखता है। पैरों की त्वचा चमकीली, पतली या नीली पड़ सकती है। पुरुषों में, यह स्थिति पैरों में गंभीर दर्द (जो आराम करने पर ठीक हो जाता है) या नाखूनों का मोटा होना भी पैदा कर सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed