Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कैंसर के ये साइलेंट लक्षण हो सकते हैं बड़े खतरे की ओर इशारा, न करें इन्हें अनदेखा

Tue, 17 Nov 2026 10:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

कैंसर के शुरुआती लक्षण कई बार सामान्य परेशानियों जैसे दिखाई देते हैं। बिना वजह वजन कम होना, शरीर में गांठ, लगातार खांसी, असामान्य ब्लीडिंग और मल-मूत्र की आदतों में बदलाव ऐसे संकेत हैं जिनकी जांच जरूरी है।

विज्ञापन
Five Silent Signs of Cancer You Should Never Ignore know Cancer Symptoms
कैंसर और इसका खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

वैश्विक स्तर पर जिन बीमारियों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे बड़े खतरे के रूप में देखते हैं, कैंसर उनमें से एक है। हर साल कैंसर के न सिर्फ लाखों नए मामले सामने आते हैं, बल्कि ये बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाली बीमारी भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कैंसर फैक्ट शीट के अनुसार, दुनियाभर में हर साल कैंसर के कारण लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) मौतें होती हैं, यानी हर 6 में से लगभग 1 मौत के लिए इस बीमारी को जिम्मेदार माना जाता है।



कैंसरक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती दौर में अक्सर इसके लक्षण बहुत सामान्य हो सकते हैं। कई बार लोग शरीर में होने वाले छोटे बदलावों को थकान, उम्र बढ़ने, कमजोरी या सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही कई बार बीमारी की पहचान में देरी कर सकती है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही लक्षणों की पहचान और इलाज हो जाए तो कैंसर को शरीर में फैलने और इसके कारण होने वाले जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Trending Videos
Five Silent Signs of Cancer You Should Never Ignore know Cancer Symptoms
कैंसर का खतरा - फोटो : Adobe Stock

कैंसर और इसके जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर के मामलों में  शरीर में लगातार होने वाले कुछ बदलावों पर बेहद गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। बिना किसी स्पष्ट कारण वजन कम होना, शरीर में गांठ महसूस होना या लगातार खांसी रहना ऐसे संकेत हो सकते हैं जिनकी समय रहते जांच करानी चाहिए। वैसे तो इन लक्षणों का मतलब कैंसर की पुष्टि नहीं है इनके पीछे दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन लक्षण लंबे समय तक बने रहें या बढ़ें तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कहीं आप भी शरीर में पल रहे कैंसर को सामान्य समस्या समझकर अनदेखा तो नहीं कर रहे हैं?

Five Silent Signs of Cancer You Should Never Ignore know Cancer Symptoms
आपका वजन तो नहीं हो रहा है कम - फोटो : Freepik.com

कहीं आपका वजन तो नहीं कम हो रहा है?
 

  • अगर खानपान या एक्सरसाइज में कोई बदलाव किए बिना लगातार वजन घट रहा है तो इसकी जांच जरूरी है। कुछ प्रकार के कैंसर शरीर के मेटाबॉलिज्म और भूख को प्रभावित कर सकते हैं,  जिससे तेजी से वेट लॉस हो सकता है। पेट और फेफड़े के कैंसर में अचानक वजन कम होना बहुत आम संकेत है।


शरीर में गांठ तो नहीं? 
 

  • स्तन, गर्दन या शरीर के किसी अन्य हिस्से में नई गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसकी जांच करा लें। वैसे तो हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन गांठ का बढ़ना, सख्त होना या लंबे समय तक बने रहना शरीर के लिए अलार्मिंग हो सकता है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Silent Signs of Cancer You Should Never Ignore know Cancer Symptoms
आवाज में बदलाव को न करें इग्नोर - फोटो : Adobe Stock

आवाज में बदलाव या कहीं ब्लीडिंग तो नहीं?
 

  • कई सप्ताह तक खांसी रहना, आवाज बैठना या बिना स्पष्ट कारण आवाज में बदलाव होना फेफड़ों या गले से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। खासकर खांसी में खून आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसी तरह पेशाब या मल में खून आने, खांसी में खून आने, पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होने पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ये कुछ प्रकार के कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।


घाव न भरना भी खतरनाक 

लंबे समय तक कब्ज या दस्त की समस्या, पेशाब की आदत में बदलाव, निगलने में परेशानी होना या त्वचा का घाव ठीक न होना भी शरीर के लिए अलार्मिंग है। मुंह में सफेद या लाल धब्बे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।
 

  • डॉक्टर कहते हैं, कैंसर की पहचान केवल लक्षणों से नहीं की जा सकती। पर लगातार बने रहने वाले बदलावों की जांच कराना जरूरी है। समय पर पहचान होने से इलाज आसान हो जाता है और जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed