Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: मीठा खाने के शौकीन हैं तो जान लें, एक दिन में कितनी चीनी बिगाड़ सकती है सेहत?

Wed, 18 Nov 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Nov 2026 08:40 AM IST
सार

Daily Sugar Intake: चीनी का अधिक सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है। पुरुषों और महिलाओं के लिए रोजाना चीनी की मात्रा कम रखने की सलाह दी जाती है। बच्चों को अधिक मीठा देने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Daily Sugar Intake Recommended Limits for Men, Women and Children
चीनी के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हम रोजाना जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका असर शरीर के वजन से लेकर दिल, लिवर और मेटाबॉलिज्म तक पर पड़ता है। खानपान को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक बताते हैं- चीनी उनमें शीर्ष पर है। चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ज्यादा चीनी खाने से मोटापा से लेकर टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर रोजाना खानपान में चीनी की मात्रा कम से कम रखने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को भी मीठी चीजों के सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

तो क्या स्वस्थ रहने के लिए चीनी खाना पूरी तरह छोड़ना जरूरी है?

Trending Videos
Daily Sugar Intake Recommended Limits for Men, Women and Children
सेहत के लिए नुकसानदायक है चीनी - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लीजिए चीनी को क्यों माना जाता है नुकसानदायक?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है।
 
  • इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसका अतिरिक्त सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। 
  • इसके अलावा मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। 
  • लंबे समय तक अधिक चीनी का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
  • अध्ययनों में पाया गया है कि चीनी का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।
Daily Sugar Intake Recommended Limits for Men, Women and Children
ज्यादा चीनी खाने के हो सकते हैं नुकसान - फोटो : Freepik.com

पुरुष, महिलाएं और बच्चे के लिए चीनी की मात्रा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपको रोजाना कितनी चीनी खानी चाहिए, ये आपकी उम्र और खान-पान की दूसरी आदतों पर निर्भर करता है। हालांकि आहार संबंधी सलाह के अनुसार 25-35 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
 

  • पुरुष: प्रतिदिन अधिकतम 36 ग्राम यानी लगभग 9 चम्मच।
  • महिलाएं: प्रतिदिन अधिकतम 25 ग्राम यानी लगभग 6 चम्मच।
  • बच्चे: उम्र के अनुसार मात्रा अलग हो सकती है। सामान्य तौर पर 20-25 ग्राम से अधिक चीनी देने से बचना चाहिए।
  • दो साल से कम उम्र के बच्चों को एडेड शुगर वाली कोई भी चीज देने से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Daily Sugar Intake Recommended Limits for Men, Women and Children
ज्यादा चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI

सिर्फ चाय में चीनी कम करना काफी नहीं 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि जरूरी नहीं कि आप चाय या दूध में चीनी डालकर ही उसका सेवन कर रहे हों। कई पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में भी एडेड शुगर मौजूद होती है।
 

  • कैंडी, पैकेट वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और प्रोसेस्ड फूड में भी चीनी होती है। इनका नियमित सेवन भी शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ा सकता है।
  • इतना ही नहीं फलों में भी प्राकृतिक रूप से शुगर होती है, लेकिन साबुत फलों में फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसलिए साबुत फल खाना मीठे पेय पदार्थों की तुलना में बेहतर विकल्प है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, रोजाना चीनी की मात्रा घटाने के लिए सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे मीठे पेय से दूरी बनाएं। पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनके न्यूट्रिशन लेबल पर एडेड शुगर की मात्रा जरूर देखें। चाय-कॉफी में धीरे-धीरे चीनी कम करें । गुड़ और खजूर जैसे विकल्पों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि इनमें भी शुगर होती है। 


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed