फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Disease: हृदय रोगों के सभी लक्षण हृदय से ही संबंधित हों ये जरूरी नहीं, इन संकेतों पर भी दें ध्यान

Tue, 29 Aug 2023 04:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Aug 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sign You Might Have Heart Disease, early symptoms of heart disease in body
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : Pixabay

हृदय रोग, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसे मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल अनुमानित 17.9 मिलियन (1.79 करोड़) लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (सीवीडी) के कारण हो जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गड़बड़ लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित दिक्कतों के कारण हृदय रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सभी लोगों को हृदय की सेहत का ध्यान रखते हुए इस रोग से बचाव के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

डॉक्टर कहते हैं, जरूरी नहीं है कि हृदय रोगों के सभी लक्षण हृदय से ही संबंधित हों, शरीर के कई अन्य अंगों में होने वाली समस्याओं के आधार पर भी हृदय रोगों का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर में होने वाली किन समस्याओं को डॉक्टर हृदय रोगों से संबंधित मानते हैं, जिनपर समय रहते ध्यान देते और उपचार की आवश्यकता होती है।

Sign You Might Have Heart Disease, early symptoms of heart disease in body
क्या आपको भी जार खोलने में होता है दिक्कत? - फोटो : istock

क्या आपको भी होती है ग्रिप की समस्या?

कई अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आपके हाथों के ग्रिप की ताकत हृदय की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। शोध से पता चलता है कि किसी चीज को अच्छी तरह से पकड़ने, निचोड़ने में अगर आपको दिक्कत महसूस होती है तो यह संकेत हो सकता कि आपका हृदय स्वस्थ नहीं है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि पकड़ने की ताकत के आधार पर आप हृदय रोगों के खतरे का अनुमान लगा सकते हैं। 

Sign You Might Have Heart Disease, early symptoms of heart disease in body
चक्कर आने की समस्या - फोटो : iStock

अक्सर चक्कर आना या कमजोरी की समस्या

चक्कर आना या कमजोरी महसूस होते रहना शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के कारण होने वाली सबसे आम समस्या है, हालांकि अगर यह लंबे समय से बनी हुई है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। अक्सर चक्कर आना, आपके हृदय में किसी गड़बड़ी का परिणाम हो सकता है, आपके मस्तिष्क में पर्याप्त रक्त पंप न होने के कारण भी ये समस्या हो सकती है। हृदय रोगों के अन्य लक्षणों के साथ अगर आपको ये दिक्कत हो रही है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sign You Might Have Heart Disease, early symptoms of heart disease in body
त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

त्वचा के रंग में बदलाव

हृदय रोगों की समस्या बढ़ने की स्थिति में शरीर में रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है, समय के साथ इसके लक्षण आपकी त्वचा पर भी देखने को मिल सकते हैं। उंगलियों का रंग नीला या भूरा होना या  त्वचा के ठीक नीचे खून जैसे धब्बे नजर आना हृदय से संबंधित समस्याओं का संकेत हो सकता है। त्वचा पर धब्बेदार, बैंगनी पैटर्न तब दिखाई देते हैं जब कोलेस्ट्रॉल प्लाक ब्रेक होने लगते है और छोटी रक्त वाहिकाओं में फंस जाते हैं। त्वचा में होने वाले इन बदलावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Sign You Might Have Heart Disease, early symptoms of heart disease in body
मसूड़ों की समस्याएं - फोटो : istock

मसूड़ों की समस्या

मसूड़ों की समस्या को आमतौर पर ओरल हाइजीन या दांतों की दिक्कतों के रूप में देखा जाता है पर क्या आप जानते हैं कि ये हृदय की समस्याओं का भी संकेत हो सकता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि मसूड़ों से रक्तस्राव या सूजन-दर्द की समस्या अगर सामान्य उपचार से ठीक नहीं हो रही है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। एक सिद्धांत यह है कि आपके मसूड़ों के बैक्टीरिया आपके रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं और हृदय में सूजन पैदा करते हैं। मसूड़ों की बीमारी होने से स्ट्रोक की आशंका भी बढ़ सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed