टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करने की पूरी जर्नी बताई है। साथ में एक बहुत ही अच्छा संदेश भी नई मांओं के लिए दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर वो ऐसा कर सकती हैं तो दुनिया की कोई भी महिला ऐसा कर सकती है।
सानिया मिर्जा की तरह आप भी कर सकती हैं वजन कम, बस दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज
सानिया मिर्जा ने अपने संदेश में बताया कि बहुत सी महिलाएं उनसे रोज मैसेज करके पूंछती थी कि मैंने वजन कैसे कम किया। इसलिए मैं अपनी वेट लॉस की जर्नी को वीडियो के जरिए बताउंगी। बता दें कि सानिया का वजन अक्टूबर में बेटे के जन्म के बाद 23 किलो बढ़ गया था। लेकिन रोजाना एक से दो घंटे खुद को देने के बाद वो वापस से फिट हो गई हैं। आइए जानें कि सानिया मिर्जा ने अपने वजन को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज का सहारा लिया जो आपके वजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
शरीर के निचले हिस्से के वजन को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। और इस एक्सरसाइज की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे करने के लिए आपको किसी जिम में जाने की जरूरत नहीं है। स्क्वाट्स को आप आसानी से घर में कर सकती हैं।
ये एक्सरसाइज खिलाड़ियों को कराई जाने वाली बहुत ही आम एक्सरसाइज है। सानिया मिर्जा की तरह आप भी रोजाना पैरों से जुड़ी इस कसरत को करके अपने वजन को कम कर सकती हैं।
इस एक्सरसाइज में शरीर की सारी कसरत शामिल हो जाती है। जैसे सीढियां चढना उतरना, बर्पिज, जपिंग जैक्स, फ्लूटर किक, स्क्वाट्स किक, डंकी किक। ये सारी एक्सरसाइज आप घर पर आसानी से कर सकते हैं।