फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक: वजन कम करने वाला दुनिया का पहला डिवाइस, जानिए इसे कितना कारगर मानते हैं विशेषज्ञ?

Thu, 01 Jul 2021 07:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 01 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Researchers develop world-first weight loss device, know how effective it is
वजन कम करने वाला दुनिया का पहला उपकरण - फोटो : university of otago

खराब जीवनशैली और असंतुलित खान-पान ने मोटापे की समस्या को बढ़ा दिया है। मोटापे को कई तरह की अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारक माना जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, लेकिन कम ही लोगों को इसमें सफलता मिल पाती है। दुनियाभर में मोटापे की तेजी से बढ़ती समस्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक खास डिवाइस का निर्माण किया है, दावा किया जा रहा है कि वजन को तेजी से घटाने में यह उपकरण काफी मददगार साबित हो सकती है।


हाल ही में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दुनिया के पहले वजन घटाने वाले उपकरण का निर्माण किया है। निर्माताओं का दावा है कि यह लोगों की लाइफस्टाइल में ऐसे बदलाव ला सकती है जिससे उनका मोटापा आसानी से कम हो सकता है। असल में यह खास तरह का डिवाइस मुंह को पूरी तरह से खुलने नहीं देता है, जिसके कारण लोगों को फास्ट फूड और कई तरह के अन्य भोजन को खाने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में उन्हें तरल पदार्थ के सेवन पर मजबूर होना पड़ता है, जो वजन कम करने में सहायक मानी जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं, विशेषज्ञों की इस डिवाइस को लेकर क्या राय है, और यह वास्तव में कितनी कारगर साबित हो सकती है?

Researchers develop world-first weight loss device, know how effective it is
डिवाइस से वजन घटाने का दावा - फोटो : Social media

कैसे काम करती है यह डिवाइस?
रिपोर्ट के मुताबिक 'डेंटलस्लिम डाइट कंट्रोल' नामक इस चुंबक आधारित उपकरण को दांतों के बीच सेट किया जाता है जो मुंह को 2 मिमी से अधिक चौड़ा खुलने से रोकती है। ओटागो विश्वविद्यालय (न्यूजीलैंड) और ब्रिटिश डेंटल जर्नल के तत्वावधान में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह उपकरण पहनने वाले व्यक्ति को तरल आहार के सेवन पर मजबूर कर देती है। हालांकि इसको पहनकर बोलने या सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है। 

Researchers develop world-first weight loss device, know how effective it is
मोटापे को कम करने में सहायक हो सकता है यह उपकरण - फोटो : Social media

अध्ययन में लोगों ने तेजी से घटाए वजन
रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने इस डिवाइस की मदद से औसतन 6.36 किलोग्राम तक वजन कम किया। प्रतिभागियों का कहना है कि यह डिवाइस उन्हें ज्यादा भोजन करने से रोकने में काफी मदद करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो में स्वास्थ्य विज्ञान विभाग के वाइस चांसलर प्रोफेसर पॉल ब्रूंटन कहते हैं, यह उपकरण आसानी से वजन कम करने में सहायक हो सकती है। इस डिवाइस को पहनने वाले व्यक्ति के खान-पान की आदतों में आसानी से बदलाव लाया जा सकता है। इसे पहनने से लोगों को लो-कैलोरी वाले आहार के सेवन की आदत हो जाती है, जिसे वजन कम के लिए आदर्श माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Researchers develop world-first weight loss device, know how effective it is
मोटापा कम करने वाले इस उपकरण को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ - फोटो : Social media

भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे असहमत
प्रोफेसर पॉल ब्रूंटन भले ही इस डिवाइस को मोटापा कम करने के लिए काफी उपयोगी मानते हों, लेकिन भारतीय चिकित्सक इससे सहमत नहीं हैं। भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन और मोटापे को नियंत्रित करना कई गंभीर रोगों से बचने के लिए बेहद आवश्यक है लेकिन इस तरह के उपकरणों की मदद से नहीं। वजन कम करने के लिए व्यायाम, रनिंग और 
स्वस्थ आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। तरल आहार को सामान्य आहार नहीं माना जा सकता है। इस तरह के आहार का लगातार सेवन करते रहने से शरीर के कई सारे ऐसे एंजाइम नष्ट हो जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म की क्रिया के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।

विज्ञापन
Researchers develop world-first weight loss device, know how effective it is
तेजी से बढ़ती मोटापे की समस्या को कैसे दूर करें - फोटो : iStock

इस डिवाइस को भारतीय डॉक्टरों की 'न'
भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के उपकरण का इस्तेमाल हृदय पर असामान्य दबाव का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा कई हृदय रोगियों को तरल पदार्थ के सेवन से रोका जाता है, जबकि यह डिवाइस तरल पदार्थ का सेवन बढ़ा देता है। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुडे डॉक्टरों ने भी कई तरह से इस डिवाइस के इस्तेमाल को अस्वीकार्य बताया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे मोटापे को कम करने का स्थाई समाधान नहीं मानते हैं।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Researchers develop world-first weight loss device

अस्वीकरण नोट: यह लेख ओटागो विश्वविद्यालय (न्यूजीलैंड) और ब्रिटिश डेंटल जर्नल के तत्वावधान में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। वजन कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed