{"_id":"60ddadfc6431631e9834b176","slug":"health-tips-coffee-can-give-relief-in-many-diseases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल से लेकर डायबिटीज तक में देती है राहत, कॉफी के हैं ये गजब के फयदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिल से लेकर डायबिटीज तक में देती है राहत, कॉफी के हैं ये गजब के फयदे
हर किसी की अपनी दिनचर्या होती है। कोई सुबह जल्दी उठता है, तो कोई सुबह देर से, कोई जिम जाना पसंद करता है, तो कोई योग करना आदि। लेकिन आमतौर पर लगभग सभी लोगों की एक आदत बिल्कुल एक जैसी होती है, और वो है अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करने की। वहीं, बात अगर कॉफी की करें, तो लोगों को कॉफी पीना काफी पसंद होता है। कॉफी में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं, ये सभी हमारी थकान मिटाने, हमें सेहतमंद रखने और कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन में तीन-चार कप कॉफी से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कॉफी हमारी कैसे मदद कर सकती है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है
कॉफी के कई फायदे हैं, जिनमें से एक है ये व्यक्ति के हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करती है। यही नहीं, कई अध्ययन भी बताते हैं कि कॉफी से हार्ट अटैक की संभावना को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर के लिए अच्छी है
लिवर के लिए भी कॉफी लाभदायक होती है। 2-3 कॉफी पीने से ये आपके लिवर को लाभ दे सकती है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर के लिए फायेदमंद होता है। लिवर के काम करने के तरीके में सुधार लाने का काम भी कॉफी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
कॉफी का नियमित रूप से सेवन करने से ये दिल के लिए काफी फायदेमंद होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। हालांकि, ध्यान रहे कि ज्यादा कॉफी का सेवन न करें, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डायबिटीज में लाभकारी
कॉफी का सेवन करने से ये टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। इससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को 11 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसलिए इस समस्या से पीड़ित लोग कॉफी का सही मात्रा में सेवन करके टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।