खराब जीवनशैली और असंतुलित खान-पान ने मोटापे की समस्या को बढ़ा दिया है। मोटापे को कई तरह की अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारक माना जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, लेकिन कम ही लोगों को इसमें सफलता मिल पाती है। दुनियाभर में मोटापे की तेजी से बढ़ती समस्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक खास डिवाइस का निर्माण किया है, दावा किया जा रहा है कि वजन को तेजी से घटाने में यह उपकरण काफी मददगार साबित हो सकती है।
रोचक: वजन कम करने वाला दुनिया का पहला डिवाइस, जानिए इसे कितना कारगर मानते हैं विशेषज्ञ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे काम करती है यह डिवाइस?
रिपोर्ट के मुताबिक 'डेंटलस्लिम डाइट कंट्रोल' नामक इस चुंबक आधारित उपकरण को दांतों के बीच सेट किया जाता है जो मुंह को 2 मिमी से अधिक चौड़ा खुलने से रोकती है। ओटागो विश्वविद्यालय (न्यूजीलैंड) और ब्रिटिश डेंटल जर्नल के तत्वावधान में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह उपकरण पहनने वाले व्यक्ति को तरल आहार के सेवन पर मजबूर कर देती है। हालांकि इसको पहनकर बोलने या सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है।
अध्ययन में लोगों ने तेजी से घटाए वजन
रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने इस डिवाइस की मदद से औसतन 6.36 किलोग्राम तक वजन कम किया। प्रतिभागियों का कहना है कि यह डिवाइस उन्हें ज्यादा भोजन करने से रोकने में काफी मदद करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो में स्वास्थ्य विज्ञान विभाग के वाइस चांसलर प्रोफेसर पॉल ब्रूंटन कहते हैं, यह उपकरण आसानी से वजन कम करने में सहायक हो सकती है। इस डिवाइस को पहनने वाले व्यक्ति के खान-पान की आदतों में आसानी से बदलाव लाया जा सकता है। इसे पहनने से लोगों को लो-कैलोरी वाले आहार के सेवन की आदत हो जाती है, जिसे वजन कम के लिए आदर्श माना जाता है।
भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे असहमत
प्रोफेसर पॉल ब्रूंटन भले ही इस डिवाइस को मोटापा कम करने के लिए काफी उपयोगी मानते हों, लेकिन भारतीय चिकित्सक इससे सहमत नहीं हैं। भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन और मोटापे को नियंत्रित करना कई गंभीर रोगों से बचने के लिए बेहद आवश्यक है लेकिन इस तरह के उपकरणों की मदद से नहीं। वजन कम करने के लिए व्यायाम, रनिंग और
स्वस्थ आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। तरल आहार को सामान्य आहार नहीं माना जा सकता है। इस तरह के आहार का लगातार सेवन करते रहने से शरीर के कई सारे ऐसे एंजाइम नष्ट हो जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म की क्रिया के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
इस डिवाइस को भारतीय डॉक्टरों की 'न'
भारतीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के उपकरण का इस्तेमाल हृदय पर असामान्य दबाव का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा कई हृदय रोगियों को तरल पदार्थ के सेवन से रोका जाता है, जबकि यह डिवाइस तरल पदार्थ का सेवन बढ़ा देता है। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुडे डॉक्टरों ने भी कई तरह से इस डिवाइस के इस्तेमाल को अस्वीकार्य बताया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे मोटापे को कम करने का स्थाई समाधान नहीं मानते हैं।
--------------
स्रोत और संदर्भ:
Researchers develop world-first weight loss device
अस्वीकरण नोट: यह लेख ओटागो विश्वविद्यालय (न्यूजीलैंड) और ब्रिटिश डेंटल जर्नल के तत्वावधान में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। वजन कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।